लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup, Russia Vs Uruguay: रूस को 3-0 से हराकर ग्रुप-ए में टॉप पर पहुंचा उरुग्वे

By विनीत कुमार | Updated: June 25, 2018 21:28 IST

FIFA World Cup 2018: ग्रुप-ए में रूस और उरुग्वे के बीच मैच का लाइव अपडेट...

Open in App

समारा (रूस), 25 जून: फीफा वर्ल्ड कप-2018 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में उरुग्वे ने सोमवार को रूस को 3-0 से हरा दिया। इसके साथ ही उरुग्वे की टीम ग्रुप-ए में 9 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई। उरुग्वे के लिए इस मैच में लुइस सुआरेज (10वें मिनट) और एडिनसन कावानी (90वें मिनट) ने एक-एक गोल दागा। वहीं, एक गोल उसे तोहफे में मिली। मैच के 23वें मिनट में रूस के डेनिस चेरिसेव के पैरों से लगकर गेंद उसके ही गोलपोस्ट में चली गई। 

बता दें कि दोनों टीमें पहले ही अपने शुरुआती दो मैच जीत तक नॉकआउट में पहुंच चुकी हैं। रूस ने अपने पहले मैच में सऊदी अरब को और फिर मिस्र को मात दी थी। वहीं, उरुग्वे ने मिस्र पर जीत से अपने अभियान का आगाज किया था और फिर सऊदी अरब को हराकर नॉकआउट वर्ग में जगह पक्की कर ली।  ग्रुप ए में ही आज एक और मैच मिस्र और सऊदी अरब के बीच खेला गया।  सऊदी अरब ने ये मैच 2-1 से जीता। मिस्र और सऊदी अरब की टीमें वर्ल्ड कप से पहले ही बाहर हो चुकी हैं।

फीफा वर्ल्ड कप, Russia Vs Uruguay Live:

-  खेल खत्म, और इसके साथ ही उरुग्वे ने 3-0 से यह मैच जीत लिया है।

- 90वें मिनट में एक और गोल, उरुग्वे 3-0 से आगे। एडिनसन कावानी ने यह गोल दागा। पांच मिनट का इंजुरी टाइम और बाकी।

- 77 मिनट का खेल खत्म, उरुग्वे अब भी 2-0 से आगे।

- हाफ टाइम के बाद का खेल शुरू और 46वें मिनट में उरुग्वे को रूसी बॉक्स के ठीक बाहर फ्री किक। हालांकि, कोई फायदा नहीं।

- हाफ टाइम तक का खेल खत्म, उरुग्वे पहले हाफ के बाद रूस के खिलाफ 2-0 से आगे।

- 36वें मिनट में रूसी खिलाड़ी इगोर स्मोल्निकोव को दूसरी बार येलो कार्ड, इससे पहले 28वें मिनट में भी उन्हें योलो कार्ड दिखाया गया था। यानी रेड कार्ड और अब इगोर इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। वह बाहर जाते हुए। रूस को 10 खिलाड़ियों के साथ अब खेलना होगा।

- 28वें मिनट में उरुग्वे का जबर्दस्त अटैक। सुआरेज गेंद लेकर रूस के बॉक्स में हालांकि बेहद करीब से खेला गया उनका शॉट रूसी गोलकीपर के पैरों से लकर दूसरी ओर चला गया और दूसरे रूसी खिलाड़ियों ने खतरे को टाला।

- 23वें मिनट में दूसरा गोल। उरुग्वे की बढ़त 2-0 की हुई। यह रूस का आत्मघाती गोल। रूसी खिलाड़ी डेनिस चेरिसेव के पैरों से लगकर गेंद गोलपोस्ट में चली गई।

- 13वें मिनट  में रूस को कॉर्नर मिला लेकिन गेंद सीधे उरुग्वे के गोलकीपर फर्नांडो मुसलेरा के हाथों में।

- 10वें मिनट में गोल। उरुग्वे ने बढ़त हासिल कर ली है। लुइस सुआरेज ने मैच का पहला गोल दागा। - 9वें मिनट में रूस के ल्यूरी गैजिंस्की को येलो कार्ड और उरुग्वे को नतीजतन फ्री किक मिला है।

- दोनों देशों के राष्ट्रगान के बाद मैच शुरू। ये है दोनों टीमों की लाइनअप  - शाम 7.30 बजे से समारा शहर के समारा एरेना में शुरू होगा मैच। दोनों टीमें प्री-क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं- 

रूस:

गोलकीपर्स: इगोर अकिनफीव, व्लादिमीर गाबूलोव, आंद्रेई लूनेव।

डिफेंडर्स: व्लादिमीर ग्रानेट, फेदोर कुद्रयाशोव, इलिया कुटेपोव, आंद्रेई सेमेनोव, सर्जेई इगनाशेविच, मारियो फर्नांडीज, इगोर, स्मोलनिकोव।

मिडफील्डर्स: यूरी गाजिनस्की, अलैक्जेंडर गोलोविन, एलन जागोइव, अलैक्जेंडर एरोकिन, यूरी झिरकोव, डालेर कुजयीव, रोमन जोबनिन, अलैक्जेंडर सामेदोव,  एंटन मिरानचुक, डेनिस चेरीशेव।

फॉरवर्ड्स: अर्तेम ज्यूबा, एलेक्सी मिरानचुक, फेदोर स्मोलोव।

उरूग्वे:

गोलकीपर्स: मार्टिन कंपाना, फर्नांडो मुसलेरा, मार्टिन सिल्वा।

डिफेंडर्स: मार्टिन काकेरेस, सेबेस्टियन कोट्स, जोस मारिया गिमिनेज, डिएगो गोदिन , मैक्सीमिलियानो परेरा,  गैस्टन सिल्वा, गुइलेरमो वरेला।

मिडफील्डर्स: गियोग्रेन डि  अरासकेटा, रोड्रिगो बेंटेनकर, डिएगो लैक्साल्ट, नहितन नांदेज, क्रिस्टियन रोड्रिगेज, कार्लोस सांचेज, लुकास टोरेरा, मटियास वेकिनो, जोनाथन उरेटाविसकाया।

फॉरवर्ड्स : एडिनसन कवानी, मैक्सीमिलियानो गोमेज, लुइस सुआरेज, क्रिस्टियन तुयानी।

टॅग्स :फीफा विश्व कपरूस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका