फीफा वर्ल्ड कप 2018 के फाइनल मैच में रविवार को फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर खिताब पर दूसरी बार अपना कब्जा जमाया। फाइनल मैच में फ्रांस के काइलेन एमबप्पे और क्रोएशिया के लुका मोडरिक पर सभी की नजरें टिकी थीं।, लेकिन गोल्डन बॉल का अवार्ड क्रोएशियाई कप्तान लुका मोडरिक के नाम रहा। गोल्डन बॉल की रेस में क्रोएशिया के कप्तान लुका मोडरिक और फ्रांस के काइलेन एमबप्पे के अलावा बेल्जियम के केविन डी ब्रुयने और ईडन हजार्ड भी मौजूद थे।
अब तक गोल्डन बॉल जीतने वाले खिलाड़ी
| साल | खिलाड़ी | देश |
| 1930 | जोसे नासाजी | उरुग्वे |
| 1934 | जिएसेपे मेजा | इटली |
| 1938 | लिओनिडास | ब्राजील |
| 1042 | जिजिन्हो | ब्राजील |
| 1954 | फेरेंक पुस्कस | हंगरी |
| 1958 | दीदी | ब्राजील |
| 1962 | गारिनचा | ब्राजील |
| 1966 | बॉबी चार्लटन | इंग्लैंड |
| 1970 | पेले | ब्राजील |
| 1974 | जोहान क्रूफ | नीदरलैंड्स |
| 1978 | मारियो केम्प्स | अर्जेंटीना |
| 1982 | पाओलो रॉसी | इटली |
| 1986 | डिएगो माराडोना | अर्जेंटीना |
| 1990 | साल्वाटोर स्किल्सी | इटली |
| 1994 | रोमरियो | ब्राजील |
| 1998 | रोनाल्डो | ब्राजील |
| 2002 | ओलिवर कान | जर्मनी |
| 2006 | जिनेडिन जिडेन | फ्रांस |
| 2010 | डिएगो फोर्लन | उरुग्वे |
| 2014 | लियोनेल मेसी | अर्जेंटीना |
| 2018 | लुका मोडरिक | क्रोएशिया |
1944 के बाद विश्व विजेता टीम का खिलाड़ी नहीं जीता यह खिताब
गोल्डन बॉल का खिताब टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मिलता है। इस होड़ में क्रोएशिया के कप्तान लुका मोडरिक के अलावा फ्रांस के काइलेन एमबप्पे और बेल्जियम के केविन डी ब्रुयने और ईडन हजार्ड मौजूद थे। साल 1994 के बाद से कभी भी विश्व विजेता बनने वाली टीम के खिलाड़ी ने यह खिताब नहीं जीता है। तब ब्राजील के रोमारियो ने यह उपलब्धि हासिल की थी।