लाइव न्यूज़ :

FIFA WC: इस खिलाड़ी को मिला 2018 का पहला रेड कार्ड, मैच के चौथे मिनट ही ग्राउंड से हुआ बाहर

By सुमित राय | Updated: June 20, 2018 07:22 IST

FIFA World Cup 2018 में ग्रुप एच के पहले मुकाबले में जापान ने कोलंबिया को 2-1 से करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया।

Open in App

सरान्सक (रूस), 19 जून। फीफा वर्ल्ड कप 2018 में ग्रुप एच के पहले मुकाबले में जापान ने कोलंबिया को 2-1 से करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। सरान्स्क शहर के मोरदोविया एरेना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जापान ने जीत के साथ वर्ल्ड कप में अपना खाता खोला। पिछली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली कोलंबिया पर जापान इस मैच में पूरी तरह हावी रही। इस जीत के साथ फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी एशियाई टीम ने साउथ अमेरिकन टीम को शिकस्त दी है।

इस मैच में कोलंबिया को सबसे बड़ा झटका मैच के चौथे मिनट में लगा, जब उसके मिडफील्डर कार्लोस सांचेज को रेड कार्ड मिला और वो इस साल विश्व कप में रेड कार्ड पाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। सांचेज ने इस मैच में तीसरे मिनट में ही शिंजी कगावा का शॉट हाथ से रोका और रेफरी ने तुरंत ही उन्हें लाल कार्ड दिखा दिया। (फीफा वर्ल्ड कप 2018 की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

सांचेज को मिला दूसरा सबसे तेज रेड कार्ड

जापान के खिलाफ मैच में रेड कार्ड मिलने के साथ ही कार्लोस सांचेज सबसे जल्दी रेड कार्ड पाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे खिलाड़ी बन गए। सांचेज को मैच के चौथे मिनट यानि 3.14 मिनट में रेड कार्ड मिला। सबसे जल्दी रेड कार्ड पाने वाले खिलाड़ी में उरुग्वे के जोस बटिस्टा का नाम है, जिन्हें साल 1986 के वर्ल्ड कप में रेड कार्ड मिला था।

सांचेज की गलती के बाद जापान को पेनल्टी मिली जिसे कगावा ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। कोलंबिया के दस हजार से अधिक दर्शक इससे काफी निराश थे, लेकिन जुआन क्विनटेरो ने 39वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके अपनी टीम को बराबरी दिलाई। इससे कोलंबियाई दर्शक फिर से झूमने लगे। हाफ टाइम तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थी।

हाफ टाइम का खेल शुरू होने के बाद मैदान पर जापान ने अपने मंसूबे साफ कर दिए। टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी ओसाको ने एक के बाद एक लगातार तीन प्रहार विपक्षी टीम के गोलपोस्ट पर किए, लेकिन गोलकीपर की फुर्ती ने कोलंबिया को मैच में बनाए रखा। हालांकि मैच के 84वें मिनट में ओसाको ने शानदार हैडर का इस्तेमाल करते हुए गोल दागा और टीम 2-1 से आगे हो गई।

टॅग्स :फीफा विश्व कपफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका