लाइव न्यूज़ :

FIFA WC: ट्यूनीशिया को हराकर नॉकआउट में पहुंचा बेल्जियम, लुकाकू-हजार्ड बने मैच के हीरो

By सुमित राय | Updated: June 23, 2018 20:08 IST

फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप जी के अहम मुकाबले में बेल्जियम की टीम ने ट्यूनीशिया को 5-2 के बड़े अंतर से हरा दिया।

Open in App

मास्को (रूस), 23 जून। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप जी के अहम मुकाबले में बेल्जियम की टीम ने ट्यूनीशिया को 5-2 के बड़े अंतर से मात देकर विश्व कप के अंतिम 16 में जगह बना ली है।  शानदार फॉर्म में चल रही बेल्जियम की टीम ने मैच के छठे मिनट में पहला गोल कर अपने इरादे बता दिए थे कि वो आज अंतिम 16 में जगह बनाने के मकसद से मैदान पर उतरी है।

बेल्जियम की ओर से पहला गोल ईडन हजार्ड ने छठे मिनट में किया। इसके बाद रोमेलू लुकाकू ने 16वें मिनट में दूसरा गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि इसके बाद मैच के 18वें मिनट में ट्यूनीशिया की ओर से डायलन ब्रॉन ने अपनी टीम के लिए पहला गोल किया और स्कोर को 2-1 पर पहुंचाया। लेकिन बेल्जियम के खतरनाक डिफेंस और अटैक के आगे ट्यूनीशिया की टीम टीक नहीं पाई।

बेल्जियम की ओर से तीसरा गोल पहले हाफ के 45 मिनट खत्म होने के बाद इंजुरी टाइम में आया। रोमेलू लुकाकू ने 45+3वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।  इसके बाद 51वें मिनट में ईडन हजार्ड ने अपना दूसरा गोल किया और बढ़त को 4-1 पर पहुंचा दिया। टीम के लिए आखिरी गोल दूसरे हाफ के आखिरी मिनट में आया, जिसे मिची बटशुयी ने दागा। दूसरे हाफ के 45 मिनट का खेल खत्म होने के बाद ट्यूनीशिया के खिलाड़ी वाहबी खजरी ने इंजुरी टाइम में (90+3 मिनट) में गोल किया। (फीफा वर्ल्ड कप 2018 की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

बेल्जियम के रोमेलू लुकाकू ने ट्यूनीशिया के खिलाफ दूसरा गोल करने के साथ ही इस साल फीफा विश्व कप में सबसे गोल करने के मामले में रोनाल्डो की बराबरी कर ली। दोनों खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में अब तक 4-4 गोल किए हैं। बता दें कि रोमेलू लुकाकू ने इससे पहले पनामा के खिलाफ अपने पहले मैच में दो गोल किए थे और अपनी टीम को 3-0 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

मैच में ट्यूनीशिया के लिए गोल करने के वाले ब्रॉन 24वें मिनट में चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह नागुएज मैदान पर आए। ब्रॉन के बाद उन्ही के साथी बेन यूसुफ भी चोटिल हो गए। उनकी जगह बेन अलोने को मैदान पर भेजा गया।

टॅग्स :फीफा विश्व कपफुटबॉलरोमेलू लुकाकू
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका