लाइव न्यूज़ :

FIFA WC, Peru Vs Denmark: 36 साल बाद खेलेगी पेरू की टीम, डेनमार्क के खिलाफ जीत से चाहेगी शुरुआत

By सुमित राय | Updated: June 16, 2018 13:36 IST

FIFA WC, Peru Vs Denmark: फीफा विश्व कप 2018 के ग्रुप सी के दूसरे मुकाबले में पेरू और डेनमार्क का सामना होगा।

Open in App

सरांस्क (रूस), 16 जून। फीफा विश्व कप 2018 के ग्रुप सी के दूसरे मुकाबले में पेरू और डेनमार्क का सामना सरांस्क शहर के मोडरेविया एरीना में होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मैच रात 9:30 बजे खेला जाएगा। डेनमार्क के खिलाफ पेरू की टीम जीत के साथ इस साल आगाज करना चाहेगी। दोनों देशों के बीच फुटबाल का यह पहला मुकाबला होगा।

36 साल बाद पेरू की टीम ने किया क्वालिफाई

पेरू की टीम 36 साल बाद वापसी कर रही है। उसने आखिरी बार 1982 में फीफा वर्ल्ड कप में भाग लिया था। वहीं डेनमार्क की टीम 1998 के बाद पहली बार फीफा विश्व कप में हिस्सा ले रही है। 1998 में डेनमार्क ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।

बैन के बाद पेरू के कप्तान की वापसी

पेरू की टीम के लिए सबसे अच्छी बात है उसके स्टार खिलाड़ी और कप्तान पाउलो गुइरेरो की वापसी है। प्रतिबंधित दवा के सेवन के आरोप के कारण गुइरेरो को निलंबित कर दिया गया था, लेकिन फीफा वर्ल्ड कप के शुरुआत से पहले उन्हें वापस टीम में शामिल कर लिया गया।

पेरू के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

टीम के अटैक की जिम्मेदारी फारवर्ड जैफरसन फारफान के कंधों पर होगी, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए प्लेऑफ के मैच में गोल दागकर टीम को विश्व कप में प्रवेश हासिल करने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, एडिसन फ्लोरेस और क्रिस्चियन कूवेया भी टीम के लिए अहम खिलाड़ी हैं।

डेनमार्क अपने स्टार खिलाड़ी से चाहेगा शानदार प्रदर्शन

इंग्लिश क्लब टोटेनहम हॉटस्पर से खेलने वाले स्टार मिडफील्डर क्रिस्चियन एरिकसेन से डेनमार्क की टीम को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मिडफील्ड में विपक्षी टीमों को क्रिस्चियन एरिकसेन के लंबे शॉट से बचकर रहना होगा।  डेनमार्क की टीम के पास सिमोन जाएर जैसा कप्तान है, जो एक शानदार डिफेंडर है।

डेनमार्क के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

कप्तान के अलावा डेनमार्क टीम में एंद्रियास क्रिस्टेंसेन जैसा डिफेंडर भी है, जो आसानी से गेंद को अपने नियंत्रण में रख सकता है। वहीं थॉमस डिलेनी और विलियम विस्ट भी छह फुट लंबे खिलाड़ी हैं, जिसका फायदा टीम को मिल सकता है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

डेनमार्क

  • कोच: एज हरिडाइड
  • गोलकीपर्स: कैस्पर शेईमेकेल, जोनास लॉस्ल, फ्रेडरिक रोनोव।
  • डिफेंडर्स: सिमोन जाएर, एंद्रियास क्रिस्टेंसेन, मथियास जोरगेनसेन, जैनिक वेसटेरगार्ड, हेनरिक डाल्सगार्ड, जेन्स स्ट्राइगर, जोनास नुडसेन।
  • मिडफील्डरर्स: विलियम विस्ट, थॉमस डिलेनी, लुकास लिरेगर, लासे शोने, क्रिस्चियन एरिकसेन, माइकल क्रॉन।
  • फॉर्वर्ड्स: पियोने सिस्टो, मार्टिन ब्रेथवेट, आंद्रेस कोरनेलियस, विक्टर फिशेर, यूसुफ पॉलसेन, निकोलाई जॉरगेनसेन, कैस्पर डोलबर्ग।

पेरू

  • कोच: रिकार्डो गारेका
  • गोलकीपर्स: पेड्रो गल्लासे, जोस कारवालो, कार्लोस कासेडा।
  • डिफेंडर्स: लुईस एडविनकुला, मिगुएल अरावुजो, अल्डो कोर्जो, निल्सन लोयोला, क्रिस्टियन रामोस, अल्बर्टो रोड्रिगेज, एंडरसन सैंटामारिया, मिगुएल ट्राउको।
  • मिडफील्डरर्स: पेड्रो अक्विनो, विल्मर, कारटागेना, क्रिस्चियन कूवेया, एडिसन फ्लोरेस, पाउलो हुरटाडो, एंडी पोलो, रेंटाओ टापिया, योशिमर योतुन।
  • स्ट्राइकर्स: आंद्रे कैरिलो, राउल रुइडियाज, जैफरसन फारफान, पाउलो गुइरेरो।
टॅग्स :फीफा विश्व कपडेनमार्क
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

विश्वFIFA ने शुरू किया पीस अवॉर्ड, डोनाल्ड ट्रंप को सम्मानित करने की अटकलें तेज

विश्व2034 FIFA वर्ल्ड कप के लिए सऊदी अरब का बड़ा प्लान, आसमान में होंगे मैच, ज़मीन से 350 मीटर ऊपर स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव

विश्वकौन हैं ओलिविया स्मिथ?, दुनिया की सबसे महंगी फुटबॉलर, 11.57 करोड़ रुपए

विश्वफीफा विश्व कप 2026ः ऑस्ट्रेलिया, जापान, ईरान, दक्षिण कोरिया, उजबेकिस्तान, जोर्डन ने किया क्वालीफाई, पराग्वे को 1-0 से हराकर ब्राजील ने जगह बनाई, देखिए जगह पक्की करने वाली टीम

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका