लाइव न्यूज़ :

Valentine's Day 2018: दिल चीरकर तो नहीं दिखा सकते लेकिन 'हार्ट' शेप केक तो बना सकते हैं

By मेघना वर्मा | Updated: February 14, 2018 18:00 IST

इस केक को बनाने के लिए आपको माइक्रोवेव ओवन की जरूरत नहीं होगी। आप अपने घर पर ही कूकर में ये केक तैयार कर सकते हैं।

Open in App

स्पेशल ओकेजन पर स्पेशल फूड का होना जरूरी है। इस बार वैलेंटाइन डे पर आप भी अपने पार्टनर के लिए घर पर कुछ खास बना सकती हैं। प्यार का दिन है तो जरुरी है कि हम अपने प्यार का इजहार मीठे व्यंजन से करें। इस वैलेंटाइन आप भी अपने बी-लव के लिए बनाइए एगलेस हार्ट शेप्ड केक। खास बात यह है कि इस केक को बनाने के लिए आपको माइक्रोवेव ओवन की जरूरत नहीं होगी। आप अपने घर पर ही कूकर में ये केक तैयार कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि। 

केक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

250 ग्राम मैदा200 ग्राम गाढ़ा दूध (कन्डैस्ड मिल्क)पिसी चीनीघी या मक्खनएक कप दूध1 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर1/2 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा

यह भी पढ़ें: Valentine's day special: इन 5 खुबसूरत तरीकों से घर की छत पर ही मनाएं वैलेंटाइन डे

केक बनाने की विधि

1. सबसे पहले मक्खन या घी को पिघला लें। फिर चीनी को पीसकर पिघले हुए घी में मिलाएं। दोनों को अच्छे से फेंट लें। मैदे में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाएं। अब घी वाले पेस्ट में मैदा वाला मिक्सर और कंडेंस्ड मिल्क को अच्छे से मिलाएं। दूध को भी थोड़ा-थोड़ा कर के मिला दें और एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।

2. अब इस पेस्ट में काजू, बादाम, किसमिस भी मिला दें।

3. केक बनाने के लिए एक एल्युमीनियम का बर्तन ले और बर्तन भी ऐसा होना चाहिए जो की कुकर के अंदर चला जाए। इसमें अंदर की ओर चारों तरफ तेल लगा दें। इसके बाद सूखे हुए मैदे को चारों तरफ फैला दें। अब इसमें केक के लिए बनाए गए पेस्ट को डाल दें।

4. कुकर में पानी नहीं डालना है। नीचे कुकर में एक कटोरी या फिर कुकर की ट्रे प्रयोग कर सकते हैं। अब इस कटोरी के ऊपर हार्ट शेप वाले केक के बर्तन को रखें। इससे केक को सीधी आंच नहीं लगेगी और केक जलेगा नहीं। कुकर को ढ़क्कन से ढक दें। याद रखें की इसके सीटी को निकाल दें। अब 2 मिनट के लिए आंच तेज कर दें। और फिर धीमा करके 30 मिनट तक पकायें।

यह भी पढ़ें: इस वैलेंटाइन टैटू के जरिए जाहिर करें प्यार, 6 डिजाईन जो बढ़ाएंगे दोनों के बीच का प्यार

5. इसके बाद केक बाहर निकालें। अगर आपको लग रहा हो की सही से नहीं पका तो 5 मिनट के लिए फिर से धीमी आंच में पकाएं।

6. केक को बर्तन से निकालने के लिए चाकू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके ऊपर आप चॉक्लेट सास भी लगा सकतें हैं। 

टॅग्स :वैलेंटाइन डेफूडचॅाकलेट केकलाइफस्टाइलरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड