लाइव न्यूज़ :

इस रमजान इफ्तार में खाएं ये 5 हेल्दी और टेस्टी चीजें

By मेघना वर्मा | Updated: May 17, 2018 07:24 IST

रोजा खोलने के लिए आप घर पर पकौड़ी बना सकते हैं। इफ्तार में वैसे तो कई तरह की चीजें खाई जाती हैं लेकिन अंडे की पकौड़ी का सबसे अधिक सेवन किया जाता है।

Open in App

रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। ये इस्लामिक कलैण्डर का नौवां महीना होता है। माना जाता है कि इस महीने में की गई दुआ अल्लाह के आशीर्वाद से बक्शी जाती है और सीधे जन्नत तक पहुंचाती है। मुस्लिम समुदाय के लोग पूरा महीना रोजे रखते हैं। इसमें सुबह सहरी के वक्त खाना खाते हैं और फिर पूरे दिन कुछ भी नहीं खाते। फिर शाम को इफ्तार के बाद रोजा खोला जाता है। रमजान के दिनों इफ्तार के लिए मुस्लिम परिवारों में तरह-तरह की स्वादिष्ट चीजें बनाई जाती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी हेल्दी और टेस्टी चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आप इफ्तार में बना सकते हैं। 

1) खजूर

इस्लामिक ग्रंथ के मुताबिक पैगम्बर मोहम्मद ने कहा था कि जो कोई भी रोजा रखें, वो अपना रोजा खजूर से तोड़े। रोजेदार रोजा खोलते वक्त तीन खजूर खाएं। वे रुतब (गीला खजूर), तमर (सूखा खजूर) किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। खजूर न होने पर वे पानी पीकर भी रोजा तोड़ सकते हैं। पूरे दिन भूखे रहने से थकान लगने लगती है। यही कारण है कि आज भी रोजे को खजूर से ही तोड़ा जाता है। खजूर ऊर्जा का बेहतर स्त्रोत है। इसमें शुगर, प्रोटीन, विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, फैट और कार्बोहाईडेंट प्रचुर मात्रा में होता है।

2) पकौड़ी 

रोजा खोलने के लिए आप घर पर पकौड़ियां बना सकते हैं। रोजों में वैसे तो हर तरह की पकौड़ियां खाई जाती हैं लेकिन जो सबसे ज्यादा अंडे की पकौड़ियां खाई जाती हैं। आप इसे बेसन के साथ मिलाकर बना सकते हैं। ये ना सिर्फ खाने स्वादिष्ट होती है बल्कि स्वास्थय के लिए भी बेहतर है। जाहिर है अंडे में सभी आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। 

रमजान विशेष: जानिए क्या है सहरी, इफ्तार, तराहवी, जकात अलविदा जुमा, चांद और ईद

3) जूस या शरबत

रोजा खोलने के लिए आप जूस या शरबत का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्मी में जूस या शरबत काफी फायदेमंद होता है। रोजा तोड़ने के लिए आप बेल, तरबूज और आम का जूस पी सकते हैं। अगर इनमें से कुछ भी मौजूद नहीं है तो आप रूह अफ़ज़ा पीकर भी अपना रोजा खोल सकते हैं।

4) मसाला चना या छोले

दिनभर भूखे रहने के बाद शाम को इफ्तारी में लोग कुछ मसालेदार चीजें खाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके लिए मसालेदार चने या छोले बेहतर ऑप्शन हैं। इसे बनाने के लिए ज्यादातर खड़े मसालों का या घर के बने मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। जिसे बड़ी साफ-सफाई से प्रयोग में लाया जाता है। 

5) खीर

किसी भी खान-पान में मीठे का अपना महत्व होता है। इफ्तार में रोजा खोलने के लिए खीर का भी इस्तेमाल किया जाता है। चावल से बनी खीर खाने का एक अलग मजा है। इफ्तार के लिए इससे बेहतर ऑप्शन भला क्या होगा।                

 

ऐसा कहा जाता है कि रोजा खोलते समय दूध का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप खीर या दूध से बनी मिठाई का इस्तेमाल कर सकते हैं।

टॅग्स :रमजानहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

पूजा पाठRamadan 2026: मक्का-मदीना में 'ऐतिकाफ़' लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

पूजा पाठRamadan 2026: भारत की इन ऐतिहासिक मस्जिदों में महसूस करें इबादत का सुकून, रमजान के मौके पर जरूर करें दीदार

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड