लाइव न्यूज़ :

Nag Panchami 2019: प्रसाद के लिए घर पर ही बनाएं तिल के लड्डू, नारियल की मिठाई, जानिए आसान रेसिपी

By गुलनीत कौर | Updated: August 5, 2019 11:13 IST

नाग पंचमी पर कई लोग व्रत करते हैं। व्रत, पूजा के अलावा इस दिन लोग अपने घरों में स्वादिष्ट पकवान भी बनाते हैं। पारंपरिक रूप से नाग पंचमी पर तिल के लड्डू और नारियल की मिठाई बनायी जाती है।

Open in App

आज नागपंचमी हैं। यह त्यौहार हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता हैष नाग को भगवान शिव के आभूषण के तौर पर भी देखा जाता है। ऐसे में सावन में नागों की पूजा इस मौके को और भी महत्वपूर्ण बना देती है। मान्यता है कि नाग पंचमी की पूजा करने से नाग देवता खुश होते हैं। इन दिन भक्त सापों को दूध पिलाते हैं और मन्नत मांगते हैं।

नाग पंचमी पर कई लोग व्रत करते हैं। व्रत, पूजा के अलावा इस दिन लोग अपने घरों में स्वादिष्ट पकवान भी बनाते हैं। पारंपरिक रूप से नाग पंचमी पर तिल के लड्डू और नारियल की मिठाई बनायी जाती है। आइए आपको इन दोनों चीजों को बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं। इसे जान झटपट स्वादिष्ट मिठाई बनाएं।

1) तिल के लड्डू (Til ke laddu recipe in hindi)

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए - 3 कप तिल के बीज, 1/2 कप घिसा हुआ नारियल, 1 कप घिसा हुआ गुड़, पानी जरूरत के अनुसार

बनाने की विधि - गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें तिल के बीज डाल दें। अब इन्हें धीमी आंच पर भुनें। जब ये हल्के भूरे हो जाएं तो गैस बंद करके इन्हें एक बाउल में निकाल लें। 

अब एक अलग बर्तन में गुड़ को पिघलने के लिए रख दें। जब यह पिघल जाए तो इसमें घिसा हुआ नारियल डाल दें। थोड़ी देर पकाए और फिर इसमें रोअस्त किए हुए तिल के बीज मिला दें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिला दें।

मिलाने के बाद थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें। जब आपको लगे कि यह मिक्सचर हाथ में पकड़ने लायक ठंडा हो गया है तो इसे हाथों में थोड़ा-थोड़ा लेकर गोल-गोल लड्डू बना लें।

यह भी पढ़ें: इन 7 फलों के छिलके हैं बेहद कमाल, फिटनेस के साथ दें नेचुरल सुंदरता

2) नारियल की मिठाई (Nariyal ki mithayi recipe in hindi)

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए - 1 कप चावल, 1/2 कप घिसा हुआ नारियल, 1/4 कप गुड़, 1 चम्मच घी, 1/2 चम्मच हरी इलायची पाउडर, तेल लगी हुई साफ प्लेट

बनाने की विधि - एक बर्तन में चावलों को कम से कम आधे घंटे के लिए पानी डालकर भिगोकर रखें। पानी अलग करने के बाद ये चावल, घिसा हुआ नारियल और गुड़ सभी को मिक्सर में ब्लेंड कर लें। 

अब गैस पर साफ पैन रखें। इसमें ब्लेंड किया हुआ बैटर डालें। ऊपर से एक चम्मच घी डालें और फिर हिलाएं। इससे बैटर पैन पर चिकेगा नहीं। करीब 10 से 15 मिनट पकाने के बाद तेल लगी हुई साफ प्लेट पर यह बैटर फैला दें। इसे इस तरह फैलाएं कि यह सपाट शेप ले ले ताकि इसे काटने में आसानी हो।

प्लेट पर बैटर को फैलाने के बाद सजावट के लिए कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं। इन्हें हलके प्रेशर से बैटर पर चिपका दें। अब इसके बाद बैटर के सूखने का इंतजार करें। सूखने पर इसे चाकू की मदद से चोकोर आकार में काट लें। आपकी मिठाई तैयार है।

टॅग्स :नाग पंचमीरेसिपीभगवान शिवसावन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

खाऊ गली अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग