लाइव न्यूज़ :

2017 में सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई बिरयानी, जानें भारत में कैसे आया ये रंग-बिरंगा पकवान

By मेघना वर्मा | Updated: January 3, 2018 15:45 IST

मसालेदार चिकेन के साथ रंग-बिरंगा चावल या बिरयानी भारत का सबसे पसंदीदा व्यंजन कहा जा सकता है।

Open in App

फूड डिलीवरी ऐप के हालिया रिसर्च से सामने आया है कि 2017 में देश में सबसे ज्यादा बिरयानी का आर्डर दिया गया है। दिल्ली एनसीआर सहित सात शहरों में हुए इस सर्वे में पता चला है  कि बीते साल जंक फूड की अपेक्षा लोगों ने देसी बिरयानी को अपनी पसंद बताया है और सबसे ज्यादा आर्डर किया है। मसाला डोसा, बटर नान और पनीर बटर मसाला भी इस सर्वे में सबसे ज्यादा ऑर्डर किए गए फूड आइटम में शामिल हैं। 

इसमें कोई संशय नहीं कि बिरयानी ईरान से आई है। कुछ लोग ऐसा भी मानते हैं कि बिरयानी का ये सफर पश्चिमी एशिया से शुरू हुआ। बिरयानी के नाम पर भी लोगों की दो राय है। कुछ कहते हैं मूल रूप से बिरयानी एक फारसी शब्द 'बिरिंज बिरियान' से निकला है। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो कहते हैं कि यह फ्रेंच के "बिरियान" से निकल कर आया है। ईरान में बिरयानी को धीमी आंच पर पकाया जाता है। मसालेदार चिकेन को हल्की आंच पर पकाकर उसमें आधे पके हुए चावल डाला जाता है और फिर उसे भाप से पकाया जाता है।

राजवंश के सैनिको के साथ भारत आई बिरयानी

पुराने समय में ईरान की बिरयानियों में चावल को जगह नहीं दी जाती थी। कीमा या मांस के छोटे टुकड़े को रुमाली रोटी के साथ पकाकर परोसा जाता था। इसे युद्ध में लड़ने वाले जवानों को खिलाया जाता था। ज्यादा संभावना है कि ये राजवंश के सैनिकों-नेताओं के साथ दक्षिण भारत आया। काफी बाद में जाकर यह पकवान अलग-अलग जगहों पर पहुंचा, जहां से स्थानीय स्वाद इसमें जुड़ते गए।

भारत के हर राज्य में मिलता गया नया स्वाद

भारत आने के बाद बिरयानी को हर राज्य में एक नया रंग और नया स्वाद मिलने लगा। जहां भोपाल की बिरयानी दमदार, सुगंधित और तृप्त करने वाली होती है वहीं मुरादाबादी बिरयानी अचानक से राजधानी दिल्ली में काफी बिकने लगी। दूसरी तरफ राजस्थान में इसका अलग स्वाद देखने को मिलता है। राजस्थानी बिरयानी का सबसे अच्छा उदाहरण है देग। यह लोकप्रिय अजमेर शरीफ के गरीब नवाज की दरगाह में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पकाया जाता है। जिसे बहुत ही साधारण तरीके से कम मसलों के साथ तैयार किया जाता है।

ज्यादातर जगहों पर मिलने वाली बिरयानी को केवल 'फ्राइंग पैन बिरयानी' की संज्ञा दी जा सकती है। यहां लंबे दानों वाले चावल होते हैं और उसमें पड़ने वाले केसर से बिरयानी का रंग पीला किया जाता है, लेकिन असली बिरयानी से ये बहुत अलग होता है।

बड़े होटलों या अच्छे खाने के रेस्तरां में भी बिरयानी को पारंपरिक पद्धति से कुछ अलग ढंग से पकाया जाता। वर्तमान समय में 'दम की बिरयानी' को विकसित किया गया है।

टॅग्स :फूडइंडियाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड