लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में दूध में इस चीज को मिलाकर खाने से दूर हो जाएंगे जोड़ो का दर्द, किडनी-पाचन जैसे रोग, जानिए रेसिपी

By उस्मान | Updated: December 14, 2018 11:28 IST

मखाना एक हल्का-फुल्का स्नैक्स है जिसे हम सूखे मेवों में शामिल करते हैं। अगर इसे नियमित तौर पर सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल किया जाए, तो इसके अगगिनत सेहत लाभ पाए जा सकते हैं। 

Open in App

सर्दियों में तापमान में गिरावट और इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने से बीमारियों का ज्यादा खतरा होता है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग जल्दी से बीमारी का शिकार हो जाते हैं। यही वजह है कि डॉक्टर इन दिनों डाइट का ख्याल रखने की विशेष सलाह देते हैं। सर्दियों में आप अपनी डाइट में मखाने शामिल करके बहुत से रोगों से बच सकते हैं।  

बादाम, अखरोट, पिस्ता, काजू और किशमिश खाने के फायदों के बारे में शायद आप जानते हों लेकिन क्या आपको मखाना खाने के फायदों के बारे में पता है? मखाना एक हल्का-फुल्का स्नैक्स है जिसे हम सूखे मेवों में शामिल करते हैं। अगर इसे नियमित तौर पर सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल किया जाए, तो इसके अगगिनत सेहत लाभ पाए जा सकते हैं। 

पानी में उगने वाला मखाना पोषक तत्वों से भरपुर एक जलीय उत्पाद है। मखाने के बीज को भूनकर इसका उपयोग मिठाई, नमकीन, खीर आदि बनाने में होता है। मखाने में 9.7 फीसदी आसानी से पचनेवाला प्रोटीन, 76 फीसदी कार्बोहाईड्रेट होता है। आप मखाने का उपयोग मिठाई, नमकीन, खीर आदि बनाने में कर सकते हैं। 

इसमें प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम होता है। मैग्नीशियम ब्लड, ऑक्सीजन और अन्य पोषक तत्वों के प्रवाह को बेहतर बनाता है। मैग्नीशियम और फोलेट की पोषण संबंधी सामग्री कोरोनरी हृदय रोगों और अन्य हृदय संबंधी रोगों से बचने में सहायक है। इसके अलावा फूल मखाने में एस्‍ट्रीजन गुण भी होते हैं जिससे यह दस्त से राहत देता है और भूख में सुधार करने के लिए मददगार है। मखाने में मीठा बहुत कम होने के कारण यह स्प्लीन को डिटॉक्‍सीफाइ करता है।  

डाइट में ऐसे शामिल करें मखाना- पहले आधा लीटर दूध गर्म करें- उसमें थोड़ी चीनी मिलाएं और थोडा गर्म करें- एक कप मखाने के दानों को तीन-चार छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें - इन्हें दूध में मिक्स करें और दूध को उबलने दें-आप चाहें, तो दूध में बादाम और किशमिश भी मिक्स कर सकते हैं 

मखाने के अन्य स्वास्थ्य लाभ

जोड़ों के दर्द को दूर करने में सहायकरोजाना मखानों के सेवन से आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। मखाने में भार्प्पोर मात्रा में कैल्शियम होता है। इनका सेवन जोड़ों के दर्द, गठिया जैसे मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।  पाचन को रखता है दुरुस्तमखाना एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आसानी से पच जाता है। इसके अलावा फूल मखाने में एस्‍ट्रीजन गुण भी होते हैं जिससे यह दस्त से राहत देता है और भूख में सुधार करने के लिए मददगार है।  किडनी को रखता है स्वस्थमखाने में मीठा बहुत कम होने के कारण यह स्प्लीन को डिटॉक्‍सीफाइ करता है। किडनी को मजबूत बनाने और ब्‍लड को बेहतर रखने के लिए खानों का नियमित सेवन करें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडरेसिपीविंटर्स टिप्ससर्दियों का खाना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड