लाइव न्यूज़ :

शाम के स्नैक्स में बनाइये मैगी से बने टेस्टी पकौड़े

By मेघना वर्मा | Updated: April 3, 2018 15:39 IST

मैगी को आप कई तरह से बनाकर खाए होंगे, लेकिन इसके पकौड़े शायद ही कभी बनाएं होंगे. यकीन मानिए इसके पकौड़े आपको एक अलग ही टेस्ट देंगे और आपकी चाय का मजा भी बढ़ा देंगे.

Open in App

मैगी खाने में जितनी अच्छी लगती है उतना ही स्वाद मैगी से बने पकौड़े में भी होता है। अगर आप भी सादी मैगी खा-खा के बोर हो चुके हों तो इस बार ट्राई करें मैगी से बनी पकौड़ी। आज हम आपको टेस्टी मैगी पकौड़ा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं साथ ही घरवालों, बच्चों और मेहमानों को खिला सकते हैं। 

मैगी पकौड़ा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

मैगी - 2 छोटे पैकिट प्याज - 1 बारीक कटी हुई शिमला मिर्च - 1 लम्बाई में कटी हुई पत्ता गोभी - एक कटोरी लम्बाई में कटी हुई हरा धनिया - बारीक़ कटा हुआ तेल - एक कटोरी पकोड़े तलने के लिये लाल मिर्च - आधी छोटी चम्मच धनिया पाउडर - एक छोटी चम्मच नमक - स्वादानुसार बेसन - एक बड़ी चम्मचमैगी मसाला - 2 पाउच

मैगी पकौड़ा बनाने की विधि

1. सबसे पहले हम दो गिलास पानी में एक छोटी चम्मच तेल और एक चुटकी नमक डालकर मैगी को पका लें।2. जब मैगी सॉफ्ट हो जायेगी तब गैस बंद करके मैगी को एक छलनी में छान लें।3. जिससे कि उसका बचा हुआ पानी निकल जाये4. पानी निकलकर मैगी को एक दो मिनट के लिये ठंडी होने के लिए रख दें।5. जब मैगी ठंडी हो जायेगी तब उसे एक बाउल में निकलकर उसमे बेसन, प्याज, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, हरा धनिया,  मैगी मसाला, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 6. अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें  मिक्सर बनाया है उसमें से थोड़ा थोड़ा कढ़ाई में डालें।7. पलट पलट कर पकोड़े तल लें।8. जब पकौड़े हलके सुनहरे हो जाए तो उन्हें टिश्यू पेपर पर निकालें।9. गरमा गर्म मैगी के पकौड़ों को चाय सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें।    

टॅग्स :रेसिपीहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड