लाइव न्यूज़ :

Eid al-Fitr 2019: बिरयानी, कबाब, हलीम जैसी इन 5 चीजों के बिना अधूरी है ईद, 2 मिनट में जानिए पूरी रेसिपी

By उस्मान | Updated: June 5, 2019 07:05 IST

Eid Ul Fitr 2019 recipes: इस बार ईद पर अपने घर बनाएं ये चीजें, मेहमान हो जाएंगे खुश.

Open in App

आज देशभर में ईद का पर्व मनाया जा रहा है। इसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन मुस्लिम परिवार तरह-तरह के व्यंजन बनाते हैं। इस दिन लगभग सभी घरों में मीठी सेवइयां जरूर बनती हैं। इसके अलावा अगर बिरयानी या कबाब न हो, तो ईद का मजा नहीं आता है। हम आपको कुछ रेसिपी बता रहे हैं जिन्हें आप इस ईद अपने घर में ट्राई कर सकते हैं। यकीन मानिए आपके मेहमानों को खूब पसंद आएंगी।  

1) चपली कबाबस्टार्टर के लिए इस बार आप चपली कबाब ट्राई कर सकते हैं। बकरी ईद के दौरान इस सुगंधित, मसालेदार और लाजवाब कबाब को मसालेदार मटन के साथ बनाया जाता है। आप इसमें मसालों के अलावा आटा और अन्य पारंपरिक मसालों के साथ कई सामग्रियों का उपयोग कर सकते हैं।

2) बिरयानी बिरयानी भला किसे पसंद नहीं है। इसके बिना ईद का फेस्टिवल अधूरा है। दही, मसालेदार मटन और सुगंधित बासमती चावल से बनने वाली मटन बिरयानी आपको और मेहमानों को खूब पसंद आएगी। इसके साथ आप सालन और चटनी भी बना सकते हैं। 

3) क्रीमी चिकन कोरमा और शीरमालआप चिकन कोरमा और शीरमाल का लंच में मजा ले सकते हैं। क्रीम और कई तरह के मसालों से बनने वाली इस डिश को खाकर आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि शीरमाल यानी मीठी रोटी इसके साथ कैसे खाई जा सकती है, तो आपका यह भ्रम इन्हें एकसाथ खाने के बाद दूर हो जाएगा।

4) मीठी सेवईसेवई के बिना ईद के त्योहार अधूरा है। बेशक बकरीद पर सेवई नहीं बनती है लेकिन डिजर्ट के लिए इससे बेहतर ऑप्शन कुछ और नहीं है। सेवई को और ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

5) हलीमहलीम एक धीमी पकी हुई दाल और मांस का सूप है जो मांसाहारियों को बहुत ज्यादा पसंद आता है। इसे मटन और विभिन्न मसालों के मिश्रण के साथ बनाया जाता है. ईद के दिन आप इसे मेहमानों को रोटी या चावल के साथ परोस सकते हैं।

टॅग्स :ईदत्योहाररेसिपी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारतबिहार: ईद के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोड़ी दशकों पुरानी परंपरा, नहीं पहुंचे ईदगाह, बना चर्चा का विषय

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड