लाइव न्यूज़ :

पिज्जा-बर्गर नहीं बल्कि ये हैं दुनिया के 10 सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले इंडियन फूड- यहां पढ़े पूरी लिस्ट

By मेघना वर्मा | Updated: February 2, 2020 09:34 IST

इस लिस्ट से ये बात साफ हो गई है कि ग्लोबली तौर पर भी लोग इंडिया के नॉर्थ इंडिया रिजन और यहां के फूड को काफी पसंद करते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसाउथ इंडिया की फेमस डिश डोसा को औसतन 2.28 लाख बार सर्च किया गया।सांभर और इडली को इंडियन सबसे हेल्दी ब्रेकफास्ट मानते हैं। 

आज की जनरेशन और यंगर्सटर्स को पिज्जा-बर्गर खाने में कुछ अलग ही मजा मिलता है। देसी खाने को छोड़कर विदेशी खाने को लोग खूब चाव से खा रहे हैं मगर क्या आप जानते हैं कि इंटरनेट पर सबसे ज्यादा जिस फूड या खाने को सर्च किया जाता है वो पिज्जा या बर्गर नहीं बल्कि हमारी आपकी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बिरयानी है। 

जी हां, बिरयानी किसे नहीं  पसंद। मांस के साथ इंडियन मसालों में मिले खिले हुए चावल का स्वाद हमारी जुबान पर टेस्ट और होठों पर मुस्कुराहट ला देता है। वैसे वेज बिरयानी को लेकर अक्सर ही लोगों में डिबेट होता रहता है कि उसे बिरयानी कहा जाए या पुलाव। कहा जो भी जाए मगर एक रिसर्च में इस बात का दावा किया गया है कि साल 2019 में मोस्ट सर्च्ड इंडियन फूड में बिरयानी का नाम सबसे पहले आता है। 

ये टॉप 10 मोस्ट सर्च्ड डिशेज

बिरयानी के बाद बटर चिकन, समोसा, चिकन टिक्का मसाला, डसा, तंदूरी चिकन, पालक पनीर, नान, दाल मखनी और चाट को इस लिस्ट में जगह मिली है। जिसे लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया है। ये वो इंडियन फूड हैं जो देसी लोगों के साथ ही विदेशियों के मन को भी भा जाते हैं। 

समोसा

एचटी की रिपोर्ट के अनुसार साउथ इंडिया की फेमस डिश डोसा को औसतन 2.28 लाख बार सर्च किया गया। इसके बाद तंदूरी चिकन, पालक पनीर, नान, दाल मखनी और चाट को भी सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। वहीं इंडिया ब्रेकफास्ट हैबिट स्डटी की ओर से किए जाने वाले इस सर्वे में बताया गया है कि डोसा और इसके साथ ही खाया जाने वाला सांभर और इडली को इंडियन सबसे हेल्दी ब्रेकफास्ट मानते हैं। 

पालक पनीर और चावल

वहीं इंडियन फूड में पंजाबी फूड की भी काफी डिमांड होती है। स्पाइसी स्नैक में समोसा और चाट को टॉप 10 की लिस्ट में जगह मिली है। जो नॉर्थ इंडिया की सबसे पॉपुलर डिश में से एक है। वहीं पालक पनीर और दाल मखनी इस लिस्ट में वेजीटेरियन लोगों की पसंद हो सकती है। वहीं इस लिस्ट से ये बात साफ हो गई है कि ग्लोबली तौर पर भी लोग इंडिया के नॉर्थ इंडिया रिजन और यहां के फूड को काफी पसंद करते हैं। 

टॅग्स :फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड