लाइव न्यूज़ :

महंगी हैंड क्रीम को कहें बाय, इन 4 सस्ते तरीकों से सर्दियों में पाएं मुलायम हाथ

By गुलनीत कौर | Updated: December 11, 2018 12:12 IST

सर्दियों में हाथों की त्वचा को मुलायम बनाना हो तो कोई ऐसा तरीका अपनाना चाहिए जिसका असर लंबे समय तक टिका रहे। यहां हम आपको 3 ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने हाथों पर ट्राई करें और महज 2 इस्तेमाल में ही सॉफ्ट और मुलायम हाथ पाएं।

Open in App

सर्दियों में ठंडी और रूखी हवा के चलते स्किन भी बेजान होने लगती है। ऐसे में हम तरह तरह की क्रीम और मॉइस्चराइजर से अपने चेहरे की देखभाल तो कर लेते हैं, मगर हाथों को भूल जाते हैं। अगर हाथों पर क्रीम लगा भी लें तो इसका असर थोड़ी देर बाद खत्म हो जाता है। क्योंकि हमारे हाथ दिनभर में ना जाने कितनी चीजों का स्पर्श करते हैं और कितनी बार धुलते भी हैं। ऐसे में बार बार क्रीम लगाना मुमकिन नहीं। 

सर्दियों में हाथों की त्वचा को मुलायम बनाना हो तो कोई ऐसा तरीका अपनाना चाहिए जिसका असर लंबे समय तक टिका रहे। यहां हम आपको 3 ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने हाथों पर ट्राई करें और महज 2 इस्तेमाल में ही सॉफ्ट और मुलायम हाथ पाएं।

1. हाथों पर ऑलिव ऑइल की मालिश

ऑलिव ऑइल में त्वचा को सॉफ्ट बनाने के गुण होते हैं। त्वचा पर इसके इस्तेमाल कई सारी स्किन प्रॉब्लम दूर हो जाती हैं। रात को सोने से पहले हाथों पर ऑलिव ऑइल लगाएं। 2 से 3 मिनट हताहों की मालिश करें और फिर सो जाएं। सुबह होने पर आप सॉफ्ट हाथ पाएंगे। 

2. शहद से करें हाथों की मालिश

मीठा या चिपचिपा शहद हाथो पर कैसे लगाएं, अगर यह सोच रहे हैं तो घबराएं नहीं। हल्का गुनगुना पानी करके उसमें शहद मिलाएं। पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए। इस पेस्ट से हाथों की कम से कम 5 मिनट तक मालिश करें। इसके बाद हाथ धो लें। दिन में जब भी आपको समय मिले तो यह काम अवश्य करें।

3. दही से करें हाथों की मालिश

ऑलिव ऑइल और शहद के अलावा दही भी हाथों को मुलायम बनाने का अकाम करता है। और यह एक ऐसी चीज है जिसे घर पर ही आसानी से बनाया जा सकता है। तो बस हाथ में थोड़ा दही लें, उससे हथेलियों को अच्छी तरह मालिश करें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। ताकि दही की स्मेल हाथों से चली जाए।

यह भी पढ़ें: सर्दियों में बालों में लगाएं ये सफेद चीज, रूखापन होगा खत्म, मिलेंगे सॉफ्ट-सिल्की बाल

4. हाथों पर मिल्क क्रीम लगाएं

मार्केट से लाकर या फिर घर पर ही फ्रेश क्रीम या मलाई के इस्तेमाल से हाथों पर मसाज करें। मालिश करने के बाद 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से हाथ धो लें। यह प्रयोग आप दिन में 2 से 3 बार भी कर सकते हैं। कुछ ही दिनों में हाथ प्राकृतिक रूप से मुलायम बन जाएंगे।

टॅग्स :विंटर्स टिप्सस्किन केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यठंडे मौसम में सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से बचने के लिए 10 आसान टिप्स

स्वास्थ्यCold Wave Alert: कड़ाके की ठंड में खुद को कैसे रखें हेल्दी? जानिए इन आसान उपायों के बारे में, छू नहीं पाएगी सर्दी

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो