लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत के बैग में छिपा है उनकी खूबसूरती का राज, इन 7 चीजों के बिना नहीं निकलती घर से बाहर

By मेघना वर्मा | Updated: March 23, 2020 10:20 IST

बॉलीवुड की फैशनेबल एक्ट्रेस कही जाने वालीं कंगना ना सिर्फ अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है बल्कि उनकी खूबसूरती लोगों का दिल जीत लेती है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत के बैग में कुछ खास चीजें होती हैं। कंगना रनौत जब भी कहीं जाती हैं तो अपना बैग जरूर कैरी करती हैं।

बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत पूरी इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कंगना रनौत ने ये साबित कर दिया है कि फिल्म इंडस्ट्री में बेबाकी से बोलकर भी अपनी एक्टिंग के दम पर अपना लोहा मनवाया जा सकता है। कंगना रनौत का आज जन्मदिन  है। 

नेशनल अवार्ड विजेता कंगना हिमाचल में जन्मीं। बॉलीवुड की फैशनेबल एक्ट्रेस कही जाने वालीं कंगना ना सिर्फ अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है बल्कि उनकी खूबसूरती लोगों का दिल जीत लेती है। कंगना रनौत जब भी कहीं जाती हैं तो अपना बैग जरूर कैरी करती हैं। इन्हीं बैग में छिपा है कंगना की खूबसूरती का राज।

कंगना रनौत के बैग में कुछ खास चीजें होती हैं। जिन्हें वो जल्दी किसी के साथ शेयर नहीं करती। आइए उनके जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं कौन सी हैं वो चीजें जिनके बिना कंगना कभी घर से बाहर नहीं निकलतीं।

1. शेड्स(सन ग्लास)

पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया था कि वॉट्स इज इन हर बैग। यानी उनके बैग में क्या-क्या चीजें होती हैं। कंगना अपने साथ अपने शेड्स यानी सन ग्लास जरूर रखती हैं। आउटडोर के टाइम ये उनके काम आता है। 

2. वॉलेट(जस्ट कार्ड)

कंगना ने वीडियो में बताया है कि वो अपने बैग में उनका वॉलेट रखती हैं। खास बात ये है कि कंगना कभी कैश अपने पास नहीं रखतीं। वो हमेशा कार्ड कैरी करती हैं। 

3. मोबाइल फोन

कंगान ने बताया वो अपना मोबाइल फोन अपने साथ जरूर रखती हैं क्योंकि इसके बिना वो रह नहीं सकतीं। इसी के थ्रू वो लोगों से कनेक्ट रहती हैं। 

4. हैंड क्रीम

इस एक चीज के बिना कंगना कभी बाहर नहीं निकलतीं। कंगना का मानना है कि दिन भर में वो बाहर रहती हैं तो उनके हाथ बहुत ड्राई और हार्ड हो जाते हैं। ऐसे में किसी से हाथ मिलाना हो तो वो बहुत इम्बैरेस हो जाती हैं। इसलिए कंगना अपने साथ हैंड क्रीम जरूर रखती हैं। 

5. गम्स

कंगान के बैग में उनका फेवरेट चुव्इंगम भी जरूर होता है। इससे फ्रेशनेस आती हैं और बैड ब्रीद भी नहीं होती। इसे लोग अक्सर जॉस की एक्सरसाइज के रूप में भी यूज करते हैं। 

6. मिनी पर्फ्यूम

कंगना के बैग में उनका मिनी पर्फ्यूम जरूर होता है। ये उनके फेवरेट ब्रैंड का होता है। जिसके बारे में वो किसी को बताती नहीं। मगर पर्फ्यूम के बिना वो बाहर नहीं निकलतीं।

7. लिप बाम

कंगना के बैग में उनका लिप बाम भी जरूर होता है। फटे हुए होठों की केयर करने और उन्हें स्मूद दिखाने के लिए कंगना लिप बाम जरूर कैरी करती हैं। 

कंगना बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर विचार बेबाक और निडरता से रखकर चर्चा में रहती हैं। अपने अफेयर से लेकर पीएम मोदी को रोल मॉडल बताने तक कभी किसी भी बात को उन्होंने बिना झिझक के सभी के सामने रखा है। 

टॅग्स :कंगना रनौतब्यूटी टिप्सबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन