लाइव न्यूज़ :

Skin Care Tips: ड्राई स्किन की प्रॉब्लम से पाना है छुटकारा, तो आजमाएं ये टिप्स

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 3, 2022 17:55 IST

कुछ लोगों की स्किन इतनी ड्राई होती है कि वे गर्मियों में भी क्रीम या मॉइस्चराइजर के इस्तेमाल के बिना नहीं रह सकते हैं। अगर आपकी भी स्किन ऐसी है तो आगे बताए जा रहे कुछ टिप्स को रोजाना फॉलो करें। सुबह, शाम और रात को इन टिप्स का पालन करने से ड्राई स्किन की प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देस्किन की देखभाल के लिए रात का समय महत्वपूर्ण होता है।रात में त्वचा पर कुछ लगाकर सोने से ये चीजें रातभर काम करती हैं और सुबह होने तक अच्छा रिजल्ट देती हैं।

Skin Care Tips: ऑयली स्किन वालों का मानना है कि उनके जैसी त्वचा की देखभाल करना सबसे कठिन है। लेकिन ऑयली की तरह ही ड्राई स्किन की केयर करना भी बेहद मुश्किल होता है। ड्राई स्किन को भी केयर की उतनी ही जरूरत होती है जितनी कि ऑयली स्किन को होती है। ड्राई स्किन वालों को त्वचा पर हर समय रूखापन और खिंचाव महसूस होना, इचिंग होना और सेंसिटिव स्किन का सामना करना पड़ता है। 

कुछ लोगों की स्किन इतनी ड्राई होती है कि वे गर्मियों में भी क्रीम या मॉइस्चराइजर के इस्तेमाल के बिना नहीं रह सकते हैं। अगर आपकी भी स्किन ऐसी है तो आगे बताए जा रहे कुछ टिप्स को रोजाना फॉलो करें। सुबह, शाम और रात को इन टिप्स का पालन करने से ड्राई स्किन की प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकता है।

सुबह करें ये काम

सुबह उठते ही सबसे पहले अपने चेहरे पर ठंडा पानी मारें। 2 से 3 बार पानी मारेंगे को त्वचा को फ्रेश होने में मदद मिलेगी।

इसके बाद स्किन पर कोई क्रीम या मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। ध्यान रहे कि यह आपकी स्किन टाइप के अनुसार हो और इसमें हानिकारक केमिकल की मात्रा कम से कम हो।

इसके बाद टोनर का इस्तेमाल करें। चेहरे, गर्दन पर टोनर को फैला लें और त्वचा में अब्सोर्ब होने तक इन्तजार करें।

अब सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। ड्राई स्किन वालों के लिए एसपीएफ 30 वाला सनस्क्रीन सही रहता है।

अब अगर आप मेकअप करने का सोचें तो चेहरे पर लाइट मेकअप का ही इस्तेमाल करें। कम केमिकल वाले बीबी क्रीम का इस्तेमाल करें।

दिन में ऐसे करें ड्राई स्किन की देखभाल

ड्राई स्किन को दिनभर में बार-बार केयर की आवश्यक्ता होती है। इसलिए सुबह के बाद दोपहर में फिर से स्किन पर मॉइस्चराइजर या फिर किसी क्रीम का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

चेहरे, गर्दन और होंठों पर भी मॉइस्चराइजर लगाएं। होठों के लिए अगर कोई प्राकृतिक लिप बाम मिल जाए तो और भी बढ़िया है।

दिनभर में सेहतमंद फलों का सेवन करें। इसके अलावा जितना संभव हो उतना अधिक पानी पियें। पानी के सेवन से बॉडी अन्दर से हाइड्रेट रहेगी और इसका रिजल्ट स्किन पर दिखाई देगा।

शाम होने पर फिर से मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूरी है।

सोने से पहले करें ये काम

स्किन की देखभाल के लिए रात का समय महत्वपूर्ण होता है। रात में त्वचा पर कुछ लगाकर सोने से ये चीजें रातभर काम करती हैं और सुबह होने तक अच्छा रिजल्ट देती हैं। इसलिए ड्राई स्किन वाले रात सोने से पहले अपनी स्किन टाइप के अनुसार 'नाईट क्रीम' का इस्तेमाल करके सोएं।

शाम को घर लौटने पर चेहरा अच्छे-से धोएं और फिरसे मॉइस्चराइजर लगाएं।

स्किन को नरिश करने के लिए किसी खास क्रीम का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, बशर्ते इस क्रीम में हानिकारक केमिकल ना हों।

रात में सबसे अधिक जरूरी है भरपूर नींद। 7 से 8 घंटे की नींद लें।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन