लाइव न्यूज़ :

Valentine Day: अलिया भट्ट के ये 5 ऑउटफिट जो वैलेंटाइन डेट पर आपको देंगे सेक्सी लुक

By गुलनीत कौर | Updated: February 11, 2019 11:49 IST

14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डेट पर आप क्या पहनेंगी और कैसा लुक होना चाहिए, इसके लिए हम आलिया भट्ट के इन्स्टाग्राम प्रोफाइल से कुछ खास लुक्स लेकर आए हैं। यहां देखें और अपने लिए भी एक चुन लें।

Open in App

वैलेंटाइन डे में अब दो ही दिन बचे हैं। वैलेंटाइन की खास शाम के लिए कपल्स के बीच एक्साइटमेंट देखी जा सकती है। लड़कियां पार्टनर को गिफ्ट देने के साथ अपने वैलेंटाइन लुक की भी तैयारे करती हैं। लेकिन अगर अभी तक आपकी तैयारी नहीं हुई है, वैलेंटाइन की ड्रेस फाइनल नहीं की है तो हम आपकी इस समस्या को सुलझाने में मदद कर सकते हैं।

बॉलीवुड की स्टाइलिश और चार्मिंग लेडी अलिया भट्ट के इन्स्टाग्राम से हम आपके लिए 5 खास लुक्स लेकर आए हैं। वैलेंटाइन की शाम अगर आपको कूल एंड सेक्सी दिखना है तो आलिया की आगे दिखाई जा रही ये 5 ड्रेस आपकी मदद कर सकती हैं। ड्रेस के ये स्टाइल मार्केट में आपको आसानी से मिल जाएंगे। तो इनमें से अपने लिए एक चुनें और जल्द से जल्द शॉपिंग कर लें।

1) ब्लैक ऑउटफिट

आजकल लड़कियों के फेवरिट कलर की लिस्ट में पिंक नहीं, ब्लैक टॉप पर आ गया है। क्योंकि सेक्सी लुक देता है। आलिया की यह राईट स्लिट ड्रेस को आप वैलेंटाइन की शाम के लिए चुन सकती हैं।

2) वैलेंटाइन के लिए परफेक्ट रेड

प्यार का रंग लाल और आपकी ड्रेस का भी, परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। वैलेंटाइन की शाम आप इस तरह की फ्लेरी रेड ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। खूबसूरत लगेगी!

3) एलिगेंट लुक के वाइट

किसने कहा कि वाइट में कोई सेक्सी नहीं दिख सकता? अगर ड्रेस ऐसी हो और अच्छे से कैरी किया जाए, तो वाइट ड्रेस परफेक्ट लगती है। आलिया की यह फिश कट ड्रेस वैलेंटाइन की शाम के लिए परफेक्ट है।

4) आइवरी कलर

यह कलर आजकल ट्रेंड में है। अगर आपके पार्टनर की चॉइस सोबर है। उसे तड़क भड़क की बजाए सादगी पसंद आती है तो आपको वैलेंटाइन डेट के लिए इस तरह की कलर और ऐसा ही रंग चुनना चाहिए।  

5) कलरफुल ड्रेस

अगर आपको और पार्टनर, दोनों को रंग बेहद पसंद हैं। आप दोनों अलग अलग तरह के रंग ट्राई करते रहते हैं। तो वैलेंटाइन डेट के लिए भी कुछ ऐसा ही ट्राई करें। आलिया के एय्ह ड्रेस सेक्सी लुक के साथ आप दोनों की चॉइस को भी पूरा करेगी। 

टॅग्स :वैलेंटाइन डेफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल