लाइव न्यूज़ :

5 आसान तरीकों से पाएं सुंदर और घनी आईब्रोज

By गुलनीत कौर | Updated: January 6, 2018 13:45 IST

परफेक्ट आईब्रोज पाने के लिए इनका सही ध्यान रखने की भी जरूरत होती है।

Open in App

हमारी बॉडी में सबसे अधिक आकर्षक हमारे चहरे को माना जाता है और इस चेहरे की ख़ूबसूरती उसकी आंखें होती हैं। लेकिन इन आखों को सदा खूबसूरत बनाए रखने में आईब्रोज का हाथ होता है।

अगर आपकी आईब्रोज प्राकृतिक रूप से सुंदर हैं तो कोई परेशानी नहीं लेकिन अगर नहीं तो उसे निखारने के लिए आप कुछ आसान तरीके या यूं कहें कि आदतें अपना सकते हैं। इन आदतों के चलते आपकी आईब्रोज को कम नुकसान होगा और ग्रो करने में मदद मिलेगी। 

आईब्रोज को घना और खूबसूरत बनाने के लिए मार्किट में कई सारे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। इसके लिए मस्कारा, आई शैडो और आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। मस्कारा ब्रश को आईब्रो पर बालों की ग्रोथ की दिशा में लगाएं। यदि मस्कारा ना हो तब आई शैडो का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

काली और घनी आईब्रोज पाने के लिए आप कलर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके लिए खास तरह का कलर किट खरीदें, जो आईब्रो कलर ही हो। 

एक बात का ध्यान रहे, आईब्रोज कलर करने के लिए बालों के रंग की अपेक्षा हमेशा हल्के रंग का चुनाव करें। इससे आपकी आईब्रो का रंग प्राकृतिक दिखेगा।

इसके अलावा जिस भी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल आप आईब्रोज पर कर रही हों वो कम केमिकल वाला हो। सस्ते कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की ओर ना जाएं। 

आईब्रोज को घना करने का एक और सरल और घरेलू तरीका भी है। रोजाना रात सोने से पहले आईब्रोज पर जैतून का तेल लगाकर सो जाएं। कुछ ही दिनों में आईब्रोज की अच्छी ग्रोथ हो जाएगी। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सफैशनघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल