लाइव न्यूज़ :

गर्मी के मौसम में टैनिंग से बचने के लिए अपनाएं ये 10 ब्यूटी टिप्स, खिल उठेगी त्वचा

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 28, 2022 16:44 IST

गर्मियों में आपके बैग में हर समय ये 5 चीजें जरूर होनी चाहिए- मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन लोशन, रिहाईडरेंट क्लींजर, हैंड क्रीम और लिप बाम। लिप बाम भी एसपीएफ उक्त होना चाहिए। इन चीजों का दिन में 2 से 3 बार इस्तेमाल स्किन को सूरज की यूवी किरणों से बचाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देरूम में वापस लौटने पर कच्चे दूध के इस्तेमाल से चेहरे की 2 से 3 मिनट मसाज करें। समुद्री पानी में नहाते समय केवल स्किन ही नहीं, अपने बालों का भी खास ख्याल रखें।

गर्मी का मौसम शुरू होते ही हमारी सबसे बड़ी चिंता होती है कि कैसे हम सूरज की तेज किरणों से अपनी त्वचा का बचाव करें। धूप के कारण त्वचा को कई तरह के नुकसान होते हैं। त्वचा पर एलर्जी, घमोरियों के अलावा टैनिंग भी एक बड़ी परेशानी है। लेकिन इन गर्मियों में आप अपनी स्किन को टैन-फ्री रख सकती हैं, तो आईए जानते हैं ब्यूटी टिप्स के बारे में।

-रोजाना धूप से बचने के लिए स्किन के अनुसार सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल करें और धूप में निकलने से कम से कम 20 मिनट पहले इसे लगाएं। 

-अगर धूप में एक घंटा से अधिक रहें तो सनस्क्रीन लोशन दोबारा लगाएं। पूरी बॉडी नहीं तो कम से कम खुले अंगों पर इसे अवश्य लगाएं।

-आपका सनस्क्रीन लोशन कम से कम 30 एसपीएफ वाला होना चाहिए। अगर आप रोजाना धूप में ज्यादा रहते हैं तो आपको 50 एसपीएफ का सनस्क्रीन लोशन इस्तेमाल करना चाहिए। 

-गर्मियों में आपके बैग में हर समय ये 5 चीजें जरूर होनी चाहिए- मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन लोशन, रिहाईडरेंट क्लींजर, हैंड क्रीम और लिप बाम। लिप बाम भी एसपीएफ उक्त होना चाहिए। इन चीजों का दिन में 2 से 3 बार इस्तेमाल स्किन को सूरज की यूवी किरणों से बचाएगा।

-अगर गर्मियों में छुट्टियां मनाने के लिए समुद्री किनारे जा रहे हैं तो वहां आपको अपनी स्किन का अधिक ध्यान रखना होगा। समुद्री तट पर खारे पानी में नहाने के बाद चेहरे को ताजे साफ पाने के इस्तेमाल से अच्छे-से धोएं। 

-रूम में वापस लौटने पर कच्चे दूध के इस्तेमाल से चेहरे की 2 से 3 मिनट मसाज करें। इससे चेहरे पर खारे पानी के चिपके हुए कण निकल जाएंगे।

-समुद्री पानी में नहाते समय केवल स्किन ही नहीं, अपने बालों का भी खास ख्याल रखें। पानी में जाने से पहले सिर पर टाइट कैप पहने लें ताकि समुद्री पानी बालों तक पहुंचने  ना पाए। पानी से बाहर निकलने के बाद बालों को हर्बल शैम्पू से धोएं। 

-समुद्र में जाने से पहले कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का कम से कम या बिलकुल भी इस्तेमाल ना करें। लिप ग्लॉस, ऑय मेकअप, लिपस्टिक, इन्हें लगाकर पानी में ना जाएं। 

-ट्रिप से लौटने के बाद कुछ दिनों तक नेचुरल फेस पैक का इस्तेमाल करें ताकि स्किन को हुए किसी भी नुकसान की भरपाई जल्द से जल्द हो सके।

-ट्रिप से  लौटने के बाद कोशिश करें कि आप कुछ दिनों तक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का ज्यादा इस्तेमाल ना करें। अपनी स्किन और बालों दोनों को नेचुरल सौन्दर्य प्राप्त करने के लिए समय दें। इस बीच केमिकल युक्त चीजों का इस्तेमाल करने से नेचुरल चीजों का असर कम होने लगता है। 

टॅग्स :गर्मियों में देखभालस्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन