लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में बदल डालें मेकअप किट की ये 5 चीजें, पाएंगी ऑल-डे परफेक्ट लुक

By गुलनीत कौर | Updated: May 9, 2019 07:21 IST

गर्मियों में अपनी मेकअप किट में काजल की बजाय वाटरप्रूफ आई लाइनर रखें। ये धूप की हीट से पिघलकर फैलेगा नहीं और दिनभर आंखों को परफेक्ट लुक देगा।

Open in App

मेकअप करने के रूल्स और स्टेप्स अगर हमें पता हों तो हम परफेक्ट मेकअप लुक के काफी करीब पहुंच सकते हैं। लेकिन कई बार सारे स्टेप्स फॉलो करने के बाद भी हमें बेस्ट रिजल्ट नहीं मिलता है। इसका एक कारण मेकअप करने का गलत तरीका हो और दूसरा है खराब मौसम। खासतौर से गर्मियों का मौसम। जहां सूरज की तेज धूप सारा मेकअप खराब करती है। ऐसे में हमें मेकअप प्रोडक्ट चुनने में सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानते है कैसे। 

1) फाउंडेशन

फाउंडेशन एक ऐसी चीज है जिसके बिना मेकअप को अच्छा बेस और इवन टोन मिल पाना मुश्किल होता है। फाउंडेशन मेकअप की नींव है। मगर गर्मी के मौसम में यह धूप के संपर्क में आते ही पिघलने लगता है। इसलिए गर्मी में फाउंडेशन की जगह फाउंडेशन मिक्स किया हुआ मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करें। ये स्किन टोन को इवन भी बनाएगी और हेवी भी नहीं लगेगा। 

2) लिपस्टिक

आजकल ग्लॉसी लिपस्टिक का ज़माना नहीं है। मैट लिपस्टिक ही ट्रेंड में है। मगर गर्मियों में मैट लिपस्टिक गर्म हवा के संपर्क में आते ही होंठों पर टूटने लगती है। ऐसे में लिपस्टिक लगाने के बाद उसपर टिंटेड ऑइल लगाएं। यह परफेक्ट लुक के साथ मैट लिपस्टिक को दिनभर बनाए भी रखेगा। 

3) काजल

अगर आपको रोजाना काजल लगाना पसंद हैं तो जरूर लगाएं लेकिन हमेशा इस्तेमाल होने वाले काजल को गर्मियों के मौसम तक कहीं अन्दर रख दें। इसकी जगह वाटरप्रूफ आई लाइनर का इस्तेमाल करें। यह धूप की हीट से पिघलकर फैलेगा नहीं और दिनभर आंखों को परफेक्ट लुक देगा।

यह भी पढ़ें: बालों में रोजाना तेल लगाने के ये 5 फायदे दादी-नानी ने भी नहीं बताए होंगे, जानें और पाएं लाभ

4) ब्लश

मेकअप में ज्यादातर लोग पाउडर ब्लश का इस्तेमाल करते हैं। गर्मियों में इसकी डिमांड और भी ज्यादा होती है। इसे इस्तेमाल करने वालों के हिसाब से पाउडर ब्लश चेहरे पर आ रहे पसीने और नमी को सोख कर मेकअप को खराब नहीं होने देता। लेकिन सच कुछ और ही है। कुशन ब्लश का इस्तेमाल करें। यह स्किन के अन्दर चला जाएगा और खराब नहीं होगा।

5) मस्कारा

गर्मियों में नार्मल मस्कारा इस्तेमाल करने की भूल ना करें। यह कुछ देर में हीट की वजह से आई लैशेस को आपस में चिपकाने लगता है और आंखें दिनभर परेशान रहती हैं। वाटरप्रूफ मस्कारा इस्तेमाल करें। यह आंखों को परफेक्ट लुक देगा और सुबह से रात तक टस से मस नहीं होगा। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सस्किन केयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन