लाइव न्यूज़ :

साड़ी में यंग और ब्यूटीफुल दिखने के लिए इन फेमस सेलिब्रिटीज से लीजिए टिप्स, हर जगह होगी तारीफ

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 20, 2022 15:58 IST

चाहे विवाह-शादी हो, पूजा हो, पार्टी हो या फिर दफ्तर में कोई खास दिन, साड़ी हर मौके पर पहनी जा सकती है। ऐसे में अगर आप भी साड़ी में यंग और ब्यूटीफुल दिखना चाहती हैं तो इसमें हम आपकी कुछ मदद कर सकते हैं।

Open in App

साड़ी हमारे देश का सबसे पुराना और महत्वपूर्ण पारंपरिक पहनावा है। इतने समय में इसके स्टाइल और लुक में बदलाव भले ही आया हो, लेकिन इसकी लोकप्रियता अभी भी कायम है। हर खास मौके पर साड़ी सभी की पहली पसंद होती है और हो भी क्यों न ये सभी उम्र और बॉडी टाइप व शेप पर फबती है। साड़ी बेहद सौम्य और सेक्सी आउटफिट है। 

चाहे विवाह-शादी हो, पूजा हो, पार्टी हो या फिर दफ्तर में कोई खास दिन, साड़ी हर मौके पर पहनी जा सकती है। ऐसे में अगर आप भी साड़ी में यंग और ब्यूटीफुल दिखना चाहती हैं तो इसमें हम आपकी कुछ मदद कर सकते हैं। यहां पेश कर रहे हैं फेमस सेलिब्रिटीज का गर्लिश साड़ी लुक, जो उन्होंने हाल फिलहाल में ही कैरी किया। इनमें से अपने लिए कोई भी एक चुन लें। 

कोंकणा सेन

कोंकणा का ये ब्लैक साड़ी लुक हाल ही में हुए एक अवार्ड फंक्शन का है। ब्लैक साड़ी में वे काफी पतली और गर्लिश लग रही हैं। साड़ी के ऊपर हल्का-हल्का काम हुआ है। इसके साथ उन्होंने गले में लॉन्ग नैक पीस पहना है जो उनकी लुक को कम्पलीट कर रहा है। 

शिल्पा शेट्टी

वेस्टर्न हो या इंडियन, शिल्पा हर लुक को अच्छे से कैरी करती हैं। हल्के कलर वाली साड़ी के साथ हल्के रंग का ही 'बोटनैक ब्लाउज' पहन शिल्पा अपनी उम्र से काफी कम की दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने सीधे हाथ में केवल एक ब्रेसलेट पहना है। ये एक परफेक्ट गर्लिश लुक बन सकता है आपके लिए। 

स्वरा भास्कर

बनारसी साड़ी के साथ उसी कपड़े के प्लेन ब्लाउज में काफी जच रही हैं स्वरा भास्कर। साड़ी एक ही रंग की है इसलिए सिंपल लुक दे रही है। साड़ी के साथ स्वरा ने कानों में हैवी लुक वाले ईयरिंग पहने हैं और साथ में गजरा भी लगाया है। लेकिन उनका ओवरआल लुक सिंपल और गर्लिश ही है। 

विद्या बालन

साड़ी की बात हो और विद्या बालन का नाम ना आए, ऐसा नहीं हो सकता। अक्सर हम लोगों ने विद्या को बनारसी साड़ियों में ही देखा है, लेकिन एक अवार्ड फंक्शन के दौरान विद्या ने प्लेन ब्लैक साड़ी पहनी। कानों में अधिक हैवी ईयरिंग नहीं पहने और साथ ही बाल भी खुले रखे हैं। तो क्या आप ट्राई करेंगी विद्या का ये गर्लिश लुक? 

प्रियंका चोपड़ा

प्लेन बनारसी साड़ी और ब्लाउज, और गले में बड़े पेंडेंट वाला नैक पीस। यह एक परफेक्ट गर्लिश लुक बन सकता है। इसके साथ छोटी बिंदी ही लगाएं और हाथों में हैवी लुक वाली चूड़ियां ना पहनें। प्रियंका की तरह ही बाल खुले रखने से यह लुक और भी गर्लिश लगेगा। 

कंगना रनौत

लाइट कलर की साड़ी और नेक वर्क वाला फुल स्लीव ब्लाउज, इसके साथ सिंपल हेयर स्टाइल। कंगना के इस लुक को अगर आप हूबहू कॉपी करेंगी तो फ्रेंड की शादी में उम्र से कम भी दिखेंगी और सबसे हटकर भी लगेंगी। 

मलायका अरोड़ा

प्रिंट पैटर्न वाली साड़ी और उसके साथ ठीक उसी पैटर्न का ब्लाउज, यह भी एक परफेक्ट गर्लिश लुक बन सकता है। इसके साथ सादा हेयर स्टाइल और कानों में छोटे ईयरिंग हों तो लुक की गरिमा बनी रहेगी।

टॅग्स :फैशनब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल