लाइव न्यूज़ :

रोज सुबह नहाने से पहले चेहरे पर लगाएं ये एक चीज, कभी नहीं पड़ेगी फेशियल की जरूरत

By गुलनीत कौर | Updated: March 23, 2019 07:19 IST

सुन्दर और बेदाग़ त्वचा पाने का जो नुस्खा हम आपको बताने जा रहे हैं वह एलोवेरा और खीरा की मदद से होगा। इस नुस्खे को चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको इसे बनाने में थोड़ी मेहनत करनी होगी। इसके लिए आपको चाहिए - फ्रेश एलोवेरा और खीरा। 

Open in App

चेहरे पर ग्लो लाने और उसे दाग रहित बनाए रखने के लिए लड़कियां पार्लर जाकर क्या क्या नहीं कराती। स्किन पीलिंग से लेकर स्किन टाइट करने और फेशियल ट्रीटमेंट जैसी सुविधा लेती हैं। मगर ये सब कराने के बाद कुछ ही दिनों में निखार खोने लगता है। क्योंकि इन चीजों में डलने वाले केमिकल लंबा असर नहीं देते। समय के साथ ये अपना असर छोड़ देते हैं और त्वचा वापस वहीं आ जाती है। 

ऐसा आपके साथ ना हो इसके लिए घरेलू नुस्खों को ट्राई करें। ये नुस्खे धीरे धीरे काम करते हैं, मगर नियमित रूप से उपयोग किए जाएं तो लंबे समय तक अपना असर बनाए रखते हैं। इनमें ना तो कोई साइड इफ़ेक्ट होता है और ना ही ये अधिक पैसा खर्च कराते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने का तरीका भी आसान होता है इसलिए घर पर बैठे ही आप इन्हें कर सकती हैं।

सुन्दर और बेदाग़ त्वचा पाने का जो नुस्खा हम आपको बताने जा रहे हैं वह एलोवेरा और खीरा की मदद से होगा। इस नुस्खे को चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको इसे बनाने में थोड़ी मेहनत करनी होगी। इसके लिए आपको चाहिए - फ्रेश एलोवेरा और खीरा। 

जानें क्या करना है

सबसे पहले फ्रेश एलोवेरा और खीरा को (छोटे टुकड़ों में काटकर) एक मिक्सर ग्राइंडर में डालें। दोनों को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। इससे एक पेस्ट तैयार हो जाएगा। अब बर्फ जमाने वाली ट्रे लें। ब्लेंड किए हुए पेस्ट को इस आइस ट्रे में डालें और फ्रीजर में रातभर जमने के लिए रख दें।

ऐसे करें इस्तेमाल

अगली सुबह जब आप उठेंगी तब तक यह पेस्ट जमकर बर्फ का आकार ले चुका होगा। आइस ट्रे में होने की वजह से ये क्यूब का आकार भी ले चुका होगा। तो आइस ट्रे निकालकर उसमें से एक क्यूब लें और चेहरे पर मलना शुरू कर दें। तब तक मलते रहें जब तक क्यूब खत्म ना हो जाए।

यह भी पढ़ें: फटी एड़ियां, डेड स्किन, सन टैनिंग से छुटकारा दिलाए चॉकलेट पेडीक्योर, जानें पेस्ट, स्क्रब बनाने की विधि

एलोवेरा-खीरा क्यूब का फायदा

1) एलोवेरा को चेहरे पर मलने से दाग-धब्बे और झुर्रियों में कमी आती है2) एलोवेरा-खीरा का यह क्यूब डार्क सर्कल कम करने में भी मदद करेगा3) अगर आपकी त्वचा हमेशा मुरझाई हुई रहती है तो आपको यह नुस्खा जरूर आजमाना चाहिए4) उम्र के साथ ढीली पड़ती हुई त्वचा को टाइट बनाने के लिए एलोवेरा-खीरा का आइस क्यूब लाजवाब नुस्खा है5) गर्मियों के मौसम में सूरज की तेज किरणों से होने वाली टैनिंग को काटने के लिए भी यह आइस क्यूब असरदार है

टॅग्स :स्किन केयरघरेलू नुस्खेब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन