लाइव न्यूज़ :

Winter Skin Care: ड्राई स्किन वाले फॉलो करें ये आसान टिप्स, 2 दिन में लौटेगी चेहरे की चमक

By गुलनीत कौर | Updated: December 6, 2018 07:41 IST

ड्राई स्किन वाले सर्दी में जितनी मर्जी बार कोल्ड क्रीम, मॉइस्चराइजर लगा लें, उनकी त्वचा थोड़ी देर में वापस ड्राई हो जाती है। ऐसे में जरूरत है तो सही स्किन केयर की।

Open in App

सर्दियों में शुष्क हवा के चलते स्किन और बालों में रूखापन आने लगता है। त्वचा मुरझाने लगती है। जिन लोगों की ऑयली स्किन होती है उन्हें इस मौसम में थोड़ा आराम मिलता है। लेकिन जिनकी त्वचा पहले से ही ड्राई होती है, उनके लिए सर्दी का मौसम साल का सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण मौसम होता है। इस दौरान उनकी त्वचा उन्हें बेहद परेशान करती है। 

ऐसे लोग सर्दी में जितनी मर्जी बार कोल्ड क्रीम, मॉइस्चराइजर लगा लें, उनकी त्वचा थोड़ी देर में वापस ड्राई हो जाती है। महंगी से महंगी क्रीम भी उनकी इस प्रोबेल्म का परमानेंट इलाज नहीं कर पाती है। ऐसे में जरूरत है तो सही केयर की। यहां हम आपको सुबह से लेकर रात तक के स्किन केयर टिप्स बताने जा रहे हैं। इन्हें फॉलो करने से सर्दियों में ड्राई स्किन को हेल्दी और ब्यूटीफुल बनाया जा सकता है।

सुबह करें ये काम

1. सर्दी के मौसम में सुबह उठते ही सबसे पहले अपना चेहरा ठंडे पानी से धोएं। अगर आप ठंडे पानी का इस्तेमाल ना कर सकें तो गुनगुना पानी ले लें। मगर गर्म पानी नहीं लेना है। 2 से 3 बार हाथ में पानी लेते हुए इसे चेहरे पर मारें। ऐसा करने से त्वचा को फ्रेशनेस मिलती है2. इसके बाद स्किन पर कोई क्रीम या मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। ध्यान रहे कि यह आपकी स्किन टाइप के अनुसार हो और इसमें हानिकारक केमिकल की मात्रा कम से कम हो

यह भी पढ़ें: सिर्फ सर्दी की वजह से नहीं, आपकी इन 7 गलतियों के कारण भी फटते हैं होंठ, जानें कैसे करें ठीक

3. इसके बाद टोनर का इस्तेमाल करें। चेहरे, गर्दन पर टोनर को फैला लें और फिर 5 मिनट के लिए छोड़ दें4. अब सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। ड्राई स्किन वालों के लिए एसपीएफ 30 या इससे अधिक का सनस्क्रीन ही सही रहता है। इससे कम एसपीएफ वाला सनस्क्रीन बेअसर साबित होता है5. अब अगर आप मेकअप करने का सोचें तो चेहरे पर लाइट मेकअप का ही इस्तेमाल करें। कम केमिकल वाले बीबी क्रीम का इस्तेमाल करें

दिन में करें ये काम

1. ड्राई स्किन को दिनभर में बार-बार केयर की आवश्यक्ता होती है। सर्दियों में इस केयर को और भी बढ़ा देना चाहिए। इसलिए सुबह के बाद दोपहर में फिर से स्किन पर मॉइस्चराइजर, क्रीम का इस्तेमाल करें2. चेहरे, गर्दन और होंठों पर मॉइस्चराइजर लगाएं। संभव हो तो होंठों के लिए घर पर बना हुआ लिप बाम ही इस्तेमाल करें। यह लंबे समय तक असर दिखाता है3. दिनभर में सेहतमंद फलों का सेवन करें। इसके अलावा जितना संभव हो उतना अधिक पानी पियें। पानी के सेवन से बॉडी अन्दर से हाइड्रेट रहेगी और इसका रिजल्ट स्किन पर दिखाई देगा4. शाम होने पर फिर से मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूरी है

यह भी पढ़ें: सर्दियों की धूप से भी होती है स्किन टैनिंग, बचने के लिए तुरंत करें ये काम, 10 मिनट में होगा असर

रात को सोने से पहले करें ये काम

1. स्किन की देखभाल के लिए रात का समय महत्वपूर्ण होता है। रात में त्वचा पर कुछ लगाकर सोने से ये चीजें रातभर काम करती हैं और सुबह होने तक अच्छा रिजल्ट देती हैं। इसलिए ड्राई स्किन वाले रात सोने से पहले अपनी स्किन टाइप के अनुसार 'नाईट क्रीम' का इस्तेमाल करके सोएं2. शाम को घर लौटने पर चेहरा अच्छे-से धोएं और फिरसे मॉइस्चराइजर लगाएं3. स्किन को नरिश करने के लिए किसी खास क्रीम का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, बशर्ते इस क्रीम में हानिकारक केमिकल ना हों4. रात में सबसे अधिक जरूरी है भरपूर नींद। 7 से 8 घंटे की नींद लें

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्सविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

भारतJammu-Kashmir: बर्फबारी और बारिश से कश्मीर के वेटलैंड्स फिर से जिंदा हो गए

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन