लाइव न्यूज़ :

सुबह से रात के बीच करें ये काम, ड्राई स्किन की परेशानी से मिलेगा छुटकारा

By गुलनीत कौर | Updated: April 27, 2018 07:59 IST

ऑइली की तरह ही ड्राई स्किन को भी प्रॉपर केयर की जरूरत होती है, कई बार इस तरह की स्किन का अधिक ख्याल रखना पड़ता है।

Open in App

ऑइली स्किन वालो का मानना है कि उनके जैसी त्वचा की देखभाल करना सबसे कठिन है। लेकिन ऑइली की तरह ही ड्राई स्किन की केयर करना भी बेहद मुश्किल होता है। ड्राई स्किन को भी केयर की उतनी ही जरूरत होती है जितनी कि ऑइली स्किन को होती है। ड्राई स्किन वालों को त्वचा पर हर समय रूखापन और खिंचाव महसूस होना, इचिंग होना और सेंसिटिव स्किन का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों की स्किन इतनी ड्राई होती है कि वे गर्मियों में भी क्रीम या मॉइस्चराइजर के इस्तेमाल के बिना नहीं रह सकते हैं। अगर आपकी भी स्किन ऐसी है तो आगे बताए जा रहे कुछ टिप्स को रोजाना फॉलो करें। सुबह, शाम और रात को इन टिप्स का पालन करने से ड्राई स्किन की प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: बेदाग खूबसूरती के लिए सोने से पहले चेहरे पर लगाएं 10 में से कोई एक चीज

सुबह करें ये काम

1. सुबह उठते ही सबसे पहले अपने चेहरे पर ठंडा पानी मारें। 2 से 3 बार पानी मारेंगे को त्वचा को फ्रेश होने में मदद मिलेगी2. इसके बाद स्किन पर कोई क्रीम या मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। ध्यान रहे कि यह आपकी स्किन टाइप के अनुसार हो और इसमें हानिकारक केमिकल की मात्रा कम से कम हो3. इसके बाद टोनर का इस्तेमाल करें। चेहरे, गर्दन पर टोनर को फैला लें और त्वचा में अब्सोर्ब होने तक इन्तजार करें4. अब सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। ड्राई स्किन वालों के लिए एसपीएफ 30 वाला सनस्क्रीन सही रहता है5. अब अगर आप मेकअप करने का सोचें तो चेहरे पर लाइट मेकअप का ही इस्तेमाल करें। कम केमिकल वाले बीबी क्रीम का इस्तेमाल करें

दिन में ऐसे करें ड्राई स्किन की देखभाल

1. ड्राई स्किन को दिनभर में बार-बार केयर की आवश्यक्ता होती है। इसलिए सुबह के बाद दोपहर में फिर से स्किन पर मॉइस्चराइजर या फिर किसी क्रीम का भी इस्तेमाल किया जा सकता है2. चेहरे, गर्दन और होंठों पर भी मॉइस्चराइजर लगाएं। होठों के लिए अगर कोई प्राकृतिक लिप बाम मिल जाए तो और भी बढ़िया हैदिनभर में सेहतमंद फलों का सेवन करें। इसके अलावा जितना संभव हो उतना अधिक पानी पियें। पानी के सेवन से बॉडी अन्दर से हाइड्रेट रहेगी और इसका रिजल्ट स्किन पर दिखाई देगा3. शाम होने पर फिर से मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूरी है

यह भी पढ़ें: मेकअप रिमूव करने के 5 नेचुरल तरीके, इनसे स्किन में निखार भी आएगा

सोने से पहले करें ये काम

1. स्किन की देखभाल के लिए रात का समय महत्वपूर्ण होता है। रात में त्वचा पर कुछ लगाकर सोने से ये चीजें रातभर काम करती हैं और सुबह होने तक अच्छा रिजल्ट देती हैं। इसलिए ड्राई स्किन वाले रात सोने से पहले अपनी स्किन टाइप के अनुसार 'नाईट क्रीम' का इस्तेमाल करके सोएं2. शाम को घर लौटने पर चेहरा अच्छे-से धोएं और फिरसे मॉइस्चराइजर लगाएं3. स्किन को नरिश करने के लिए किसी खास क्रीम का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, बशर्ते इस क्रीम में हानिकारक केमिकल ना हों4. रात में सबसे अधिक जरूरी है भरपूर नींद। 7 से 8 घंटे की नींद लें

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन