लाइव न्यूज़ :

इटली के लेक कोमो में होगी दीपिका-रणवीर की शादी, इस डिजाईनर का ऑउटफिट पहनेगी दीपिका!

By गुलनीत कौर | Updated: October 23, 2018 17:29 IST

शादी और रिसेप्शन के तुरंत बाद दीपिका-रणवीर एक शॉर्ट हनीमून ट्रिप के लिए रवाना हो सकते हैं।

Open in App

21 अक्टूबर, दिन रविवार को अपनी शादी की घोषणा करके दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मीडिया सुर्खियों में सबसे ऊपर जगह बना ली है। फैंस के मन में दोनों की शादी को लेकर हलचल मच गई है।

शादी कहाँ होगी, कैसी होगी, किस तरह के फंक्शन होंगे, गेस्ट लिस्ट में कौन शामिल होगा, दोनों किस डिजाईनर की ड्रेस पहनेंगे, लोग सब जानना चाहते हैं। 

एक अंग्रेजी अखबार की मानें तो दीपिका-रणवीर की शादी इटली के लेक कोमो में होगी। यहां उन्होंने 'विला डेल बालबियानेलो' बुक करवाया है। बताया जा रहा है कि 13 नवंबर को संगीत का फंक्शन होगा और 14-15 को शादी।

ये भी पढ़ें: इटली के इस रोमांटिक शहर में होगी दीपिका-रणवीर की शादी, इन 5 वजहों से है परफेक्ट वेडिंग लोकेशन

शादी के बाद यह कपल भारत लौटेगा और फिर विराट अनुष्का की तरह ही दो बार इनका वेडिंग रिसेप्शन होगा। एक मुंबई में और दूसरा बंगलौर में। शादी में केवल करीबी रिश्तेदारी और दीपिका-रणवीर के कुछ क्लोज फ्रेंड्स ही होंगे। 

वेडिंग ऑउटफिट की बात करें तो कहा जा रहा है कि दीपिका की ड्रेस डिजाईनर सब्यसाची द्वारा डिजाईन की गई होगी। लेकिन रणवीर किस डिजाईनर का ऑउटफिट पहनेंगे, इसके बारे में जानकारी आना बाकी है।

डिजाईनर सब्यसाची इन दिनों सलेब्स के बीच काफी फेमस है। अनुष्का शर्मा का वेडिंग ऑउटफिट भी सब्यसाची द्वारा डिजाईन किया गया था। इसके अलावा और भी कई फ़िल्मी सितारे इस डिजाईनर के ऑउटफिट को पहन रहे हैं।

शादी और रिसेप्शन के तुरंत बाद दीपिका-रणवीर एक शॉर्ट हनीमून ट्रिप के लिए रवाना हो सकते है। लेकिन जल्द ही लौटकर अपनी आने वाली फिल्म सिम्बा की प्रमोशन में लग जाएंगे जो कि 28 दिसम्बर को रिलीज होगी।

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो