इटली के इस रोमांटिक शहर में होगी दीपिका-रणवीर की शादी, इन 5 वजहों से है परफेक्ट वेडिंग लोकेशन

By गुलनीत कौर | Published: October 22, 2018 10:34 AM2018-10-22T10:34:32+5:302018-10-22T10:34:32+5:30

Deepika Ranveer wedding destination: दीपिका-रणवीर से पहले विराट अनुष्का की शादी और हाल ही में ईशा अंबानी की सगाई भी इटली में हुई।

Deepika Ranveer wedding destination: know 5 important things about Italy's Lake Como | इटली के इस रोमांटिक शहर में होगी दीपिका-रणवीर की शादी, इन 5 वजहों से है परफेक्ट वेडिंग लोकेशन

Deepika Ranveer wedding destination: know 5 important things about Italy's Lake Como

लंबे अरसे से फैंस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के केवल कयास ही लगा रहे थे, लेकिन आखिरकार 21 अक्टूबर को दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी शादी की घोषणा कर दी है। दो भाषाओं, हिन्दी और अंग्रेजी में एक कार्ड अपलोड किया गया है जिसमें 14 और 15 नवंबर शादी की तारीख बताई गई है।

View this post on Instagram

ऐसा ही हूबहू पोस्ट रणवीर ने भी अपने इन्स्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। पोस्ट के आते यह इंटरनेट पर वायरल हो गया। मीडिया संग फैंस में खलबली मच गई और सभी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे इस कपल को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

View this post on Instagram

अंग्रेजी मैगज़ीन फिल्मफेयर के अनुसार दीपिका-रणवीर की शादी खूबसूरत शहर इटली के 'लेक कोमो' में होगी। यह एक प्राइवेट शादी होगी जहां मीडिया और फैंस को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल दीपिका और रणवीर की फैमिली, करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे।

बताया यह भी जा रहा है कि नवंबर में होने जा रही इस शादी में 4 दिनों तक लगातार फंक्शन चल सकते हैं। भले ही शादी इटली में होगी लेकिन शादी में भारतीय संस्कृति और परम्पराओं की झलक जरूर देखने को मिल सकती है।

दीपिका-रणवीर से पहले विराट अनुष्का की शादी और हाल ही में ईशा अंबानी की सगाई भी इटली में हुई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक ऐसे कई सेलेब्रिटीज हैं जो शादी या सगाई जैसी रस्मों के लिए इटली शहर को चुनते हैं। लेकिन इस शहर में ऐसा क्या खास है, आइए जानते हैं:

आंखों को सुकून देने वाले नज़ारे

इटली का लेक कोमो खूबसूरत वादियों और पहाड़ों से घिरा है। जहां भी नजर जाए ऊंचे और सुन्दर पहाड़ दिखाई देते हैं। जिनकी वजह से यह जगह दिल को लुभाती है।

आलीशान होटल

प्रकृति के अलावा यहां रहने के लिए बनी जगहें भी कमाल हैं। यहां के आलीशान होटल इस जगह की खूबसूरती को और भी बढ़ाते हैं। होटल के डेकोरेशन से लेकर खाने-पीने के इंतजाम, कमरे और 'स्पा' सेशन, सभी बेस्ट माने जाते हैं।

आसपास के गांव

इटली के लेक कोमो के आसपास कई छोटे-छोटे गांव हैं। ये गांव यहां की परम्परा और संस्कृति को दर्शाते हैं। इन गांव के घर, गलियां देखने लायक हैं। आसपास घूमने के लिए कई जगहें बनी हैं।

ये भी पढ़ें: क्या इस वजह से 15 तारीख को शादी रचा रहे हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह?

एक्टिविटीज

लेक कोमो में कश्ती में बैठकर खुले आसमान के नीचे तारे गिनने का आनंद आता है। इसके अलावा यहां कई सारी वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज भी की जा सकती हैं। एडवेंचर पसंद लोगों के लिए भी ढेर सारी एक्टिविटीज मौजूद हैं। 

गार्डन, म्यूजियम

लेक कोमो और इसके आसपास कई सारे 'विला', म्यूजियम, गार्डन देखने को मिल सकते हैं। यहां 70 हजार स्क्वायर मीटर के लंबे गार्डन हैं। इसके अलावा एतिहासिक म्यूजियम यहां की परंपरा की झलक देते हैं। 

English summary :
Deepika Ranveer wedding destination: know 5 important things about Italy's Lake Como.


Web Title: Deepika Ranveer wedding destination: know 5 important things about Italy's Lake Como

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे