लाइव न्यूज़ :

'एक सफेद बाल खींचने से बाकी बाल भी सफेद होने लगते हैं', जानिये यह सच है या मिथक

By गुलनीत कौर | Updated: March 13, 2019 17:03 IST

बालों में से एक सफेद बाल उखाड़ने से उसकी जगह 2 नए सफेद बाल उगने लगते हैं। बालों को अधिक धोने से बाल खराब हो जाते हैं । ऐसी और भी कई बातें हैं जिनपर हम वर्षों से विश्वास करते आ रहे हैं।

Open in App

बचपन से लेकर आजतक दादी-नानी से हमने बालों की देखभाल से जुड़े कई नुस्खे सुने हैं। क्या करने से बाल खराब हो सकते हैं और क्या करें कि ये तेजी से बढ़ें, इन बातों का खजाना होगा हमारे पास। लेकिन बालों से जुड़ी कुछ पुराणी बातें महज ग़लतफ़हमियों का हिस्सा हैं। वर्षों पुरानी होने के कारण लोगों ने इनपर विशवास किया और इन्हें सच मान लिया है।

उदाहरण के लिए बालों में से एक सफेद बाल उखाड़ने से उसकी जगह 2 नए सफेद बाल उगने लगते हैं। बालों को अधिक धोने से बाल खराब हो जाते हैं । ऐसी और भी कई बातें हैं जिनपर हम वर्षों से विश्वास करते आ रहे हैं। आइए आपको बालों से जुड़ी 5 सबसे प्रसिद्ध ग़लतफ़हमियों और उनके पीछे छिपी सच्ची से रूबरू कराते हैं।

1) बार बार बाल कटवाने से हेयर ग्रोथ होती है

आपने अक्सर यह सुना होगा कि हर थोड़े समय में अगर हेयर ट्रिम कराओ तो बालों के ग्रोथ में मदद मिलती है। यह बिलकुल गलत है। सच तो यह है कि बाल जड़ों से बढ़ते हिं। और बालाओं को ट्रिम कराने से केवल स्प्लिट-एंड्स से छुटकारा मिलता है। स्प्लिट एंड्स निकल जाने से बाल लंबे और घने लगते हैं इसलिए लगता है कि ट्रिम कराने से बाल लंबे हो गए। जबकि इसका उलटा होता है। 

2) बाल अधिक धोने से नेचुरल ऑइल निकल जाता है

यह एक ऐसा तथ्य है जो बिलकुल गलत है। बाहर घूमने से जिस ग्तारह हमारा चेहरा धूल और प्रदूषण का शिकार होता है, ठीक उसी तरह हमारे स्कैल्प पर भी गंदगी जमा हो जाती है जिसे निकालना बेहद जरूरी होता है। अगर हम समय से हेयर वॉश नहीं करेंगे तो यह गंदगी चिपक कर स्किन इन्फेक्शन को पैदा करती है।

3) सफ़द बाल तोड़ने से अधिक बढ़ते हैं

बड़े लोग कहते हैं कि सिर से एक सफेद बाल उखाड़ोगे तो दो नए सफेद बाल आएँगे। लेकिन ऐसा असल में नहीं होता है। क्योंकि अगर ऐसा होता तो हमारा पूरा सिर सफेद बालों से भर जाता। क्योंकि कंघी करते समय भी बाल टूटते हैं। बाल इस तरह ना तोड़ने के पीछे कारण सिर्फ इतना है कि ऐसा करने से स्कैल्प खराब होता है। इसलिए बालों को खींचकर ना तोड़ें।

यह भी पढ़ें: मिल गया बालों को तेजी से लंबा करने का सस्ता, असरदार नुस्खा, 5 मिनट के इस उपाय को हफ्ते में दो बार करें इस्तेमाल

4) बार बार कंघी करने से बाल स्वस्थ रहते हैं

अगर वाकई ऐसा होता तो हर लड़की के हाथ में हर संमय कंघी ही होती और वह उसे हर सेकंड्स बालों में चलाती हुई दिखती। सच तो यह है कि जितनी बार कंघी करोगे, उतनी बार बाल टूटते हैं। इसलिए कंघी दिन में केवल दो बार करें। इतना ही काफी है।

5) शैम्पू लगाएं, धोएं, फिर दोहराएं

क्या आप एक बार दांतों को ब्रश करने के बाद दोबारा भी करते हैं? नहीं ना? तो फिर बालों को बार बार शैम्पू करे का क्या मतलब है? इससे बाल सिर्फ डैमेज होते हैं। एक बार शैम्पू से ही बालों की अधिकतर गंदगी साफ हो सकती है। शैम्पू को दोहराने से इसके केमिकल युक्त तत्वों का बुरा असर स्कैल्प और बालों पर हो सकता है। इसलिए शैम्पू दोबारा करने की भूल ना करें। 

टॅग्स :हेयर केयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

स्वास्थ्यबरसात के मौसम में बालों का टूटना-झड़ना रोकने का घरेलू इलाज, करें इन 3 चीजों का इस्तेमाल

स्वास्थ्यHoli 2025: पक्के रंग से होली खेलने के बाद कैसे हटाएं रंग? नेचुरल तरीके से मिनटों में करें साफ, बरकरार रहेगा ग्लो

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन