लाइव न्यूज़ :

Valentine Week पर पार्टनर संग प्लान कर रही हैं डेट, तो इन अभिनेत्रियों से लें ऑउटफिट आइडियाज

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 9, 2022 17:22 IST

वैलेंटाइन वीक के मौके पर अगर आप पार्टनर के साथ डेट पर जा रही हैं तो बॉलीवुड की इन हसीनाओं से ऑउटफिट आइडियाज ले सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवैलेंटाइन वीक के मौके पर अभिनेत्रियों से लें ऑउटफिट आइडियाजअपनी फेवरेट अभिनेत्री के गॉर्जियस ऑउटफिट्स से प्रेरित होकर आप अपने लिए एक नया लुक रीक्रिएट कर सकती हैं

वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) शुरू हो चुका है। ऐसे में कई कपल अपने पार्टनर के साथ एक रोमांटिक डेट सेलिब्रेट करने के मौके ढूंढ रहे होंगे। इसी क्रम में क्या आपने ये सोचा है कि इस वीक में अगर आप अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने का प्लान बना रही हैं तो कौन से ऑउटफिट को कैरी करने वाली हैं? अगर आपने ऐसा नहीं सोचा है तो क्यों ना इस वैलेंटाइन वीक सेलिब्रिटी-इंस्पायर्ड ऑउटफिट्स पर एक नजर डाली जाए। 

दीपिका पादुकोण

वैलेंटाइन का मतलब है रेड। अगर बात वैलेंटाइन की हो और आपके दिमाग में रेड कलर स्ट्राइक कर रहा है तो आप डेट के लिए इस कलर की ड्रेस कैरी कर सकती हैं। आप इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस ने रेड बॉडीकॉन कैरी किया है। साथ ही, उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है और रेड लिपस्टिक लगाई है।

आलिया भट्ट

अगर आप अपना वैलेंटाइन वीक किसी ऐसी जगह पर सेलिब्रेट कर रही हैं, जहां मौसम ठंडा है तो आप आलिया भट्ट के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने इस फोटो में रेड कलर की वनपीस कैरी की है और उसके साथ नी-लेंथ बूट्स पेयर किया है। साथ में लिया हुआ लॉन्ग कोट भी काफी अच्छा लग रहा है। ऐसे में आप आलिया भट्ट के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। 

ऐश्वर्या राय बच्चन

अगर आप वैलेंटाइन वीक पर कुछ ट्रेडिशनल कैरी करना चाहती हैं तो आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक को रीक्रिएट करना चाहिए। इस फोटो में एक्ट्रेस ने रेड कलर का शरारा कैरी किया है। आप चाहे तो डेट के मूड के अनुसार शरारे का चुनाव कर सकती हैं। बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि अगर आप लंच के लिए जा रही हैं तो दिन के समय अपना मेकअप मिनिमल रखें। दरअसल, दिन के समय लाउड मेकअप कई बार भड़कील लगने लगता है।

टॅग्स :वैलेंटाइन डेफैशनब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल