लाइव न्यूज़ :

Onion oil for hair growth: झड़ते बालों और डैंड्रफ से हैं परेशान? इस तरह करें प्याज के तेल का इस्तेमाल

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 7, 2024 14:59 IST

यह तो अब जगजाहिर बात है कि प्याज का तेल आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से आपके बाल मजबूत होते हैं। यहां इस लेख में हमने बताया है कि बालों के लिए प्याज का तेल कैसे बनाएं और इसका उपयोग कैसे और कब करें।

Open in App

आज के बदलते परिवेश में लोगों के बालों पर बहुत बुरा असर पड़ा है। बालों के झड़ने के लिए गलत खान-पान, तनावपूर्ण जीवन और व्यायाम न करना जैसी अनियमित जीवनशैली जिम्मेदार है। सामान्य सी लगने वाली ये चीजें आपके बालों पर बुरा असर डालती हैं। एक बार बाल झड़ने लगते हैं तो बालों का बढ़ना रुक जाता है और फिर धीरे-धीरे गंजेपन की स्थिति आ जाती है। 

ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी जीवनशैली में सुधार करें और अपने बालों की देखभाल करना शुरू करें। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो अपने बालों में सामान्य तेल की जगह प्याज का तेल लगाना शुरू कर दें। आयुर्वेद में भी प्याज के तेल को बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर बालों में प्याज का तेल लगाया जाए तो न सिर्फ बालों का झड़ना कम होता है बल्कि वे जड़ों से मजबूत भी होते हैं। 

डैंड्रफ दूर करने में प्याज का तेल भी बहुत कारगर है। सिर की त्वचा और बालों की जड़ों के पीएच स्तर को बनाए रखने में प्याज बहुत प्रभावी है। 

प्याज के तेल के फायदे

प्याज में मौजूद सल्फर बालों को संपूर्ण पोषण प्रदान करता है और रूसी को दूर करता है। प्याज के तेल में प्रोटीन और केराटिन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो स्कैल्प को मजबूत बनाता है और बालों के विकास में मदद करता है। यह कोलेजन उत्पादन बढ़ाने में भी कारगर है। प्याज में मौजूद क्वेरसेटिन एक फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सीडेंट है जो सभी प्रकार के संक्रमण को दूर करता है और बालों को मजबूत बनाता है।

इसे कैसे बनाना है?

सब्जी के साथ प्याज भी काट कर मिक्सी में पीस लें. अब गैस चालू करें और एक पैन रखें उसमें नारियल का तेल डालें और पकाएं. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें प्याज का पेस्ट डालकर पकाएं. इस तेल को 15 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें. जब तेल ठंडा हो जाए तो इसे छानकर अलग बोतल में रख लें।

इसका उपयोग कब और कैसे करें?

प्याज का तेल लगाएं और उंगलियों से सिर की मालिश करें। कम से कम 10 मिनट तक मसाज करें। इस तेल को 30 मिनट तक लगा रहने दें। तय समय के बाद बालों को शैंपू से धो लें। इस रेल को आपको हफ्ते में 1-2 बार ही लगाना चाहिए।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है।)

टॅग्स :हेयर केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स