लाइव न्यूज़ :

ग्लोइंग स्किन पानी है तो नवरात्रि के नौ दिन करें इन 5 चीजों का जमकर सेवन

By गुलनीत कौर | Updated: October 10, 2018 08:06 IST

काजू, बादाम, अखरोट, इत्यादि सभी ड्राई फ्रूट स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं।

Open in App

हिन्दू धर्म में नवरात्रि का पर्व एक महापर्व की तरह होता है। यह एक उत्सव है जिसमें देवी के आगमन की खुशियाँ मनाई जाती हैं और नौ दिन पूजा-पाठ, व्रत से देवी को प्रसन्न किया जाता है। इस बार शारदीय नवरात्रि 10 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलेंगे। 

नवरात्रि में व्रत कर रहे साधक पूजा-पाठ के लिए अलावा व्रत के अन्य नियमों का भी ख्याल रखते हैं। क्या खाएं, क्या नहीं खाना है। इसके अलावा सेहत का ध्यान रखते हुए भी लोग डायट लेते हैं। लेकिन आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताएँगे, जिन्हें व्रत में ग्रहण कर सकते हैं, साथ ही ये आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद हैं। इनके सेवन से त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है।

1. सिंघाड़ा

नवरात्रि के दौरान बाजार में सिंघाड़ा काफी देखने को मिलता है। यह व्रत में खाए जाने वाला वह आहार है जो सबसे कॉमन है और इसका सेवन भी सबसे अधिक किया जाता है। 

सिंघाड़ा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को अन्दर से ही ठीक करते हैं। इससे त्वचा अपने आप ग्लो करने लगती है। 

2. ड्राई फ्रूट

काजू, बादाम, अखरोट, इत्यादि सभी ड्राई फ्रूट स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। काजू में डैमेज हो चुकी त्वचा को रिपेयर करने के गुण होते हैं। अखरोट खाने से स्किन टाइट बनती है और झुर्रियां नहीं आती।

बढ़ती उम्र के साथ भी अगर त्वचा को जवां बनाए रखना हो तो बादाम का सेवन करना चाहिए। दिन में 3 से 4 बादाम का सेवन करने से स्किन अन्दर से स्वस्थ बनती है।

3. कद्दू के बीज

नवरात्रि के व्रत के दौरान कद्दू के बीज का सेवन भी किया जा सकता है। इन्हें रोस्ट करके ग्रहण करें। कद्दू के बीज का सेवन करने से त्वचा में निखार और नेचुरल ग्लो आता है।

4. योगर्ट

अगर ग्लोइंग स्किन पानी हो तो त्वचा का अन्दर से डीटॉक्सीफाई होना बहुत जरूरी है। योगर्ट में विटामिन-बी2, बी6 और बी12 होता है जो त्वचा को डीटॉक्सीफाई कर उसे सॉफ्ट, स्मूथ और ग्लोइंग बनाता है।

ये भी पढ़ें: नवरात्रि विशेष: नौ दिनों में पहनें ये नौ रंग, होगी नवदुर्गा की अपार कृपा

5. साबूदाना

नवरात्रि में सावुदाना का सेवन बहुत किया जाता है। यह भी आपकी स्किन के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन इसे कम तेल में ही पकाएं। 

टॅग्स :नवरात्रिशारदीय नवरात्रिस्किन केयर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो