लाइव न्यूज़ :

सर्दियों की धूप से भी होती है स्किन टैनिंग, बचने के लिए तुरंत करें ये काम, 10 मिनट में होगा असर

By गुलनीत कौर | Updated: November 30, 2018 13:43 IST

सर्दियों में स्किन टैनिंग से छुटकारा पाना और भी मुश्किल हो जाता है। इसके पीछे का कारण है रूखी और बेजान त्वचा। 

Open in App

अगर आपको ऐसा लगता है कि स्किन टैनिंग केवल गर्मियों में होती है तो आप बिलकुल गलत हैं। सर्दियों में भी धूप में अधिक देर रहने से स्किन टैनिंग होती है। और बुरी बात ये है कि सर्दियों में स्किन टैनिंग से छुटकारा पाना और भी मुश्किल हो जाता है। इसके पीछे का कारण है रूखी और बेजान त्वचा। 

सर्दियों में स्किन पर आवश्यक ऑइल की कमी के कारण ये टैनिंग स्किन से जल्दी निकलती नहीं है। तो अगर आप भी सर्दियों में गर्माहट पाने के लिए घंटों तक धूप में रहते हैं या दिनभर में आपका सूरज की किरणों से अधिक संपर्क होता है तो आपको स्किन टैनिंग को सबसे आसान और असरदार नुस्खों के बारे में जानना चाहिए।

ये सभी उपाय धूप से लौटे ही करें। उस समय आपकी स्किन सूरज की कारणों से ताजा ताजा ही प्रभावित हुई होती हैं। यदि उसी समय टैनिंग को खत्म करने का काम कर लिया जाए तो स्किन जल्दी रिपेयर भी हो जाती है और टैनिंग का स्किन पर अधिक असर नहीं होता। मगर डेरी करने पर टैनिंग स्किन की अंदरूनी परतों पर भी काम करने लगती है। 

सर्दियों में टैनिंग से छुटकारा पाने के 4 उपाय:

1. टमाटर

सूरज की किरणों से झुलसी हुई त्वचा को ठीक करने के लिए तुरंत 2 टमाटर पीस लें और उसे चेहरे या जिस भी त्वचा पर सूरज की किरणों का बुरा असर हुआ हो वहां बस लगा लें। रस को सूखने के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। रोजाना टमाटर लगाने से त्वचा की सुंदरता भी बनी रहती है और चेहरे पर ग्लो आता है।

2. नींबू

सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा की ऊपरी परत के स्किन सेल्स को हानि पहुंचाती हैं। अगर ये डेड स्किन सेल्स समय रहते निकाले ना जाएं तो ये धीरे-धीरे त्वचा को काला करने का काम करते हैं। इसलिए सन टैनिंग होते ही नींबू को बीच से काटकर उसे त्वचा पर रगड़ें। कुछ देर रगड़ने के बाद पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें: बेदाग़ सुंदरता के लिए हल्दी मास्क में मिलाएं ये एक चीज, लगातार 7 दिन करें इस्तेमाल

3. आलू

आलू में स्किन को ब्लीच करने के तत्व होते हैं। यह त्वचा के रंग को हल्का करने में मदद करता है। सन टैनिंग ठीक करने के लिए आलू को क्रश कर लें और इसे प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं। कम से कम 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। चाहें तो इसे लगाने से पहले स्किन पर थोड़ा रगड़ भी सकते हैं।

4. कच्चा दूध

केवल कच्चा दूध या इस दूध में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर इसे टैन्ड स्किन पर लगाएं। कम से कम 15 मिनट लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें। कच्चा दूध गहरी हो रही स्किन के रंग को हल्का करेगा और डेड स्किन सेल्स को भी बाहर निकाल देगा। 

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन