लाइव न्यूज़ :

शाम होने तक प्रदूषण से लाल हो जाती हैं आंखें? आजमाएं ये 5 आसान उपाय, दूर होगी प्रॉब्लम

By गुलनीत कौर | Updated: August 3, 2018 07:39 IST

सूरज की तेज किरणें, धूल-मिट्टी का पढ़ा, प्रदूषण के कणों का आंखों में जाना, प्रदूषित हवा, कोई इन्फेक्शन, खांसी, सर्दी, जुकाम, आदि कारणों से आंखें लाल हो जाती हैं।

Open in App

कुछ लोगों की आंखें अकसर लाल रहती हैं। उनकी आंखों का सफेद हिस्सा हल्का या कई बार गहरा लाल भी होता है। इसके पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं जैसे कि सूरज की तेज किरणें, धूल-मिट्टी का पढ़ा, प्रदूषण के कणों का आंखों में जाना, प्रदूषित हवा, कोई इन्फेक्शन, खांसी, सर्दी, जुकाम, आदि। इसके अलावा स्वास्थ्य संबंधी कारण हो तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए। लेकिन अगर बताए गए कारणों में से ही कोई एक है, तो आगे बताए जा रहे घरेलू नुस्खों को ट्राई करें। आंखों का रंग भी ठीक होगा और ये प्रॉब्लम धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

1. आइस-पैक

आंखें लाल हो जाएं तो आइस-पैक को आंखों पर रखें। आप घर पर भी आइस-पैक बना सकते हैं। एक प्लास्टिक की थैली में बर्फ के टुकड़े भरकर उसे ऊपर से टाइट पकड़ लें। अब इस पैक को आंखों पर कुछ देर रखें, जितनी देर आप सहन कर सकें। फिर हटा दें। फिर दोबारा दोहराएं। दिन में कम से कम 2 बार इसे करें, आंखें लाल नहीं होंगी।

2. खीरा

खीरे के स्लाइस काट लें, इसे फ्रीजर में रख दें। दोनों आंखों पर एक-एक स्लाइस रखें और कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें। जब ठंडक कम हो जाए ति स्लाइस बदल दें। दिन में 2 से 3 बार इसे प्रयोग को करने से आंखों के लाल होने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

किचन में मिलने वाली इस एक चीज से पाएं महीनों की खूबसूरती, रात में लगाकर सो जाएं

3. गुलाब जल

चाहें तो आंखों में गुलाब जल डालें या फिर कॉटन बॉल्स लें, उन्हें गुलाब जल में डुबोएं और फिर फ्रीजर में रख दें। ठंडा होने पर आंखों पर 15-15 मिनट रखें। इससे आंखों की लालगी कम होगी और कुछ दिन इस प्रयोग को करने से इस समयसा से निजात भी पा सकते हैं। 

4. टी-बैग

टी-बैग को इस्तेंमाल करने के बाद फ्रीजर में रख दें। ठंडा होने पर इन्हें आखों पर 15 से 20 मिनट के लिए रखें। इससे आंखों की लालगी कम होगी और साथ ही डार्क सर्कल से भी छुटकारा मिलेगा।।

5. दूध-शहद

एक चम्मच गर्म दूध और एक चम्मच शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में कॉटन बॉल को डुबोएं और आंखों पर रख दें। कम से कम 30 मिनट रखें और फिर ठंडे पानी से आंखें धो लें। आराम मिलेगा।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन