लाइव न्यूज़ :

Monsoon MakeUp Tips: आ गया मॉनसून, मेकअप करते समय रखें इन 6 बातों का ध्यान

By मेघना वर्मा | Updated: June 29, 2020 16:22 IST

मॉनसून के मौसम में बारिश के साथ कई बार उमस भी होती है। जिस वजह से भी उनका मेकअप बहने लगता है या लम्बे समय तक टिक नहीं पाता।

Open in App
ठळक मुद्देमॉनसून के सीजन में वॉटर प्रूफ प्रोडक्ट का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करें।लिप्स्टिक की क्वालिटी से समझौता ना करें।

मॉनसून का मौसम आते ही लोगों के अंदर बचपन जाग जाता है। बारिश की बूंदों के साथ लोगों का मन भी उछलने लगता है। किसी को मॉनसून के मौसम में चाय पीना पसंद होता है तो किसी को बारिश में नहाना। सबसे मुसीबत लड़कियों या महिलाओं को होती हैं। उनके ब्यूटी रूटीन में फर्क पड़ जाता है।

मॉनसून के मौसम में बारिश के साथ कई बार उमस भी होती है। जिस वजह से भी उनका मेकअप बहने लगता है या लम्बे समय तक टिक नहीं पाता। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप मॉनसून के मौसम में भी अपने मेकअप को परफेक्ट रख सकती हैं। 

मॉनसून सीजन में इन ब्यूटी टिप्स का ध्यान जरूर रखें-

1. इस सीजन में ध्यान रखें कि जो भी प्रोडक्ट यूज करें वो वॉटर प्रूफ हो। चिपचिपे मौसमे में चेहरे पर निखार बनाए रखने के लिए ये जरूरी है। इससे गर्मी या पसीने से आपका मेकअप उतरेगा नहीं।

2. इस सीजन में मेकअप से पहले प्राइमर जरूर लगाएं। ये आपके मेकअप को फेस पर टिकाए रखने में मदद करेगा। साथ ही पसीने और चिपचिपे पन से आपकी स्किन को कोई नुकसान भी नहीं होगा।

3. इस मौसम में स्किन पहले से ही चिपचिप या ऑयली जैसी होती है इसलिए बारिश के मौसम में ऑयली स्किन प्रोडक्ट को इस्तेमाल ना करें। इस मौसम में क्रीम बेस्ट मॉयइस्चराइजर, आउंडेशन या कंसीलर इस्तेमाल बिल्कुल ना करें।

4. अगर इस सीजन में आप वॉटर प्रूफ फाउंडेशन लगाएंगी तो बेहतर होगा। ये आपके फेस को ग्लोइंग लुक देंगे साथ ही लम्बे समय तक के लिए मेकअप टिका रहेगा। इस समय पाउडर ब्लश के बजाए क्रीम ब्लश का इस्तेमाल करें।

5. वॉटरप्रूफ काजल और मस्कारा का इस्तेमाल भी आप कर सकती हैं। इसकी वजह से आपका मेकअप फैलेगा नहीं। साथ ही वॉटर प्रूफ आईलाइनर का इस्तेमाल भी करें। 

7. इस सीजन में लिप्स्टिक की क्वालिटी से समझौता ना करें। अगर जरा भी चूक हुई तो पानी के साथ आपकी लिप्स्टिक भी बह जाएगी। मानसून सीजन में हमेशा लिक्‍वेड बेस्‍ड मेकअप सेटर का ही चुनाव करें।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन