लाइव न्यूज़ :

मसूर की दाल के ये 5 आयुर्वेदिक नुस्खे देंगे नेचुरल ग्लो, मिलेगी एक्ने, स्किन एजिंग जैसी 10 दिक्कतों से छुट्टी

By गुलनीत कौर | Updated: June 30, 2019 10:26 IST

आयुर्वेद में मसूर की दाल के प्रयोग से कई सारे उपाय दिए गए हैं जो त्वचा संबंधी दिक्कतों को दूर करते हैं। साथ ही देते हैं गोरी, निखरी, ग्लोइंग त्वचा।

Open in App

आपकी किचन में रखी मसूर की दाल आपको बेहद सुंदर बना सकती है। इस दाल में त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाने यानी नेचुरल ग्लो देने के गुण होते हैं। आयुर्वेद में मसूर की दाल के प्रयोग से कई सारे उपाय दिए गए हैं जो त्वचा संबंधी दिक्कतों को दूर करते हैं। साथ ही देते हैं गोरी, निखरी, ग्लोइंग त्वचा। तो अगर आपको भी ये सभी फायदे चाहिए तो आगे बताए जा रहे मसूर दाल के 5 आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे जरूर ट्राई करें:

1) मसूर की दाल में दूध और अंडे के सफेद भाग को मिलाकर इसे मिक्सर में ग्राइंड कर लें। एक पेस्ट तैयार हो जाएगा। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। सूखने तक का इन्तजार करें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह फेस पैक त्वचा में कसाव लाएगा। त्वचा को समय से पहले ही ढीली और बूढ़ी होने से बचाएगा। नेचुरल चमक भी देगा।

2) मसूर की दाल और ड्राई फ्रूट्स को एक साथ मिक्सर में ग्राइंड कर लें। पाउडर बनने तक ग्राइंड करें। इस पाउडर में अखरोट या बेसन का पाउडर भी मिला सकते हैं। इस पाउडर को लंबे समय तक स्टोर कर इस्तेमाल किया जा सकता है। सप्ताह में कम से कम तीन बार इस पाउडर के दो चम्मच लें, उसमें गुलाब जल मिलाएं और चेहरे पर लगा लें। ये फेस पैक नेचुरल ग्लो देगा।

3) मसूर की दाल का पाउडर बना लें। अब इसमें दूध का पाउडर डालें। जरूरत के हिसाब से एक कटोरी में मसूर की दाल और दूध के पाउडर की बराबर मात्रा को गुलाब जल से मिक्स कर लें। इसे चेहरे पर हलके हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। 3-4 मिनट की मसाज के बाद छोड़ दें। यह नुस्खा चेहरे के डेड स्किन सेल्स को साफ करेगा, धुल-मिट्टी से निजात दिलाएगा, टैनिंग भी दूर करके नेचुरल ग्लो देगा।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में नहाते समय पानी में मिलाएं ये एक चीज, त्वचा को मिलेगी ताजगी और खूबसूरती

4) अगर आपकी त्वचा ड्राई होती जा रही है, सूखी और बेजान लगने लगी है तो आपको मसूर की दाल के पाउडर में शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाना चाहिए। अगर पेस्ट अधिक गाढ़ा लगे तो थोड़ा गुलाब जल मिलाकर इसे पतला कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने तक लगा रहने दें। यह फेस पैक आपकी त्वचा को मुलायम बनाएगा। शहद के गुणों से सॉफ्ट त्वचा मिलेगी।

5) चेहरे पर मुंहासे ज्यादा होने से चेहरा खराब लगने लगा है, इसकी प्राकृतिक रंगत पर असर पड़ रहा है तो मसूर की दाल में उदक की दाल मिलकार इसका पाउडर बना लें। गुलाब जल से इन दोनों को मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने तक का इन्तजार करें, सूखने पर ठंडे पानी से निकाल दें। चेहरा धोते ही आपको साफ, चमकदार चेहरा मिलेगा। तीन प्रयोगों में यह फेस पैक मुंहासों से छुटकारा दिला देगा। 

टॅग्स :स्किन केयरघरेलू नुस्खेब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन