लाइव न्यूज़ :

सुबह ऑफिस जाने में देरी होने पर इस तरह 15 मिनट में करें मेकअप

By गुलनीत कौर | Updated: December 19, 2018 10:15 IST

मेकअप करने से पहले चेहरे को मॉइस्चराइज करना बहुत जरूरी है।  नहीं तो कुछ ही देर में मेकअप निकल जाएगा।  

Open in App

मेकअप एक आर्ट है और इस आर्ट को पूरा करने में कितना समय लगाना चाहिए, यह कोई निर्धारित नहीं कर सकता।  लेकिन अगर आपको आजकल सुबह उठने में डेरी हो रही है, जिस वजह से आपको बिना मेकअप के ही घर से जाना पड़ता है तो हम आपकी इस प्रॉब्लम का सॉल्यूशन लेकर आए हैं। 

हम यहां आपको 15 मिनट में ही मेकअप करने की आसान ट्रिक बताने जा रहे हैं।  अगर मेकअप में आपका हाथ परफेक्टली बैठा हुआ है तो आप इस ट्रिक में आसानी से माहिर हो जाएंगी।  इस तरह रोजाना सुबह डेरी से उठने के बावजूद भी आप परफेक्ट मेकअप लुक के साथ घर से निकलेंगी।

1) सनस्क्रीन: मेकअप करने से पहले चेहरे को मॉइस्चराइज करना बहुत जरूरी है।  नहीं तो कुछ ही देर में मेकअप निकल जाएगा।  सनस्क्रीन को अपने चेहरे के अलावा हाथ, पांव सभी जगह अच्छी तरह लगा लें।  सनस्क्रीन लगाने में आपको केवल 2 मिनट का समय लगेगा।  

2) मेकअप का बेस: प्राइमर, बी-बी क्रीम या सी-सी क्रीम, आपके पास जो भी है उसे छेरे पर लगा लें।  लगाने के बाद 1 मिनट का इंतजार काटें।   इतने में यह क्रीम आपके चेहरे की स्किन में अब्जौर्ब हो जाएगी।

3) दाग-धब्बे कान्सील करें: फाउंडेशन या कंसीलर, दोनों में से किसी एक का इस्तेमाल करें।  चेहरे के मुंहासे, दाग, धब्बे, डार्क सर्कल सभी को ढक लें।  यहां आपको अपना हाथ थोड़ा तेज चलाना होगा, क्योंकि इस स्टेप में समय अधिक लग सकता है।  इसलिए इसे जल्दी निपटाने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें: ब्रा के इन 11 प्रकार को जानने के बाद हर लड़की चाहेगी इन्हें ट्राई करना

4) कॉम्पैक्ट पाउडर और ब्लश: प्रेस्ड पाउडर लगाएं।  इसके बाद ब्लुशर का इस्तेमाल करें।  इन दोनों को इस्तेमाल करने में 2 से 3 किनुते का समय काफी है।  चेहरे के अलावा गर्दन पर पाउडर लगाना ना भूलें।  इससे चेहरे और गर्दन दोनों की स्किन को इवन टोन मिलेगा।

5) आई मेकअप और लिपस्टिक: मेकअप के इस आख़िरी स्टेप के लिए खुद के पास कम से कम 5 मिनट का समय बचाएं।  आई मेकअप में आई शैडो लगाने की जरूरत नहीं है।  लेकिन अगर आपका मन हो तो अपनी उंगली पर आई शैडो को लगाएं और जल्दी से आंखों पर 'डैब' करें।  इसके बाद आई लाइनर और मस्कारा लगाएं।  

अब आखिर में लिपस्टिक लगाकर अपने लुक को कम्पलीट करें।  अगर लिपस्टिक लगाने का मन ना हो तो लिप ग्लॉस लगा सकती हैं।  लिप ग्लॉस लगाने में समय भी कम लगता है और यह आपके होंठों को शाइन देगा।  

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन