लाइव न्यूज़ :

ब्राइड की मेकअप किट में जरूर होनी चाहिए ये 23 चीजें, देखिए सूची

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 19, 2022 17:50 IST

ब्राइडल किट बनाएं तो उसमें सभी जरूरी सामान रखें। मेकअप किट में बिंदी, लिपस्टिक, फेस पाउडर, काजल जैसी चीजें ना सिर्फ देखना बल्कि ट्राई भी करना उनका शौक होता था।

Open in App
ठळक मुद्देसूखा या फिर लिक्विड, जिस तरह का भी आप पसंद करें, वह सिन्दूर रख लें।अलग-अलग साइज़ और डिजाइन के बिंदी के 4-5 पत्ते रख लें।अगर बिंदी लगाना नहीं पसंद फिर भी एक पैकेट रख लें।

मेकअप हमारे रोज के लुक्‍स को बदलने का एक कारगर जरिया है। यह कुछ लोगों का प्रोफेशन भी होता है, लेकिन लड़कियां मेकअप में कुछ नई और अलग संभावनाएं तलाशती हैं। मेकअप किट में बिंदी, लिपस्टिक, फेस पाउडर, काजल जैसी चीजें ना सिर्फ देखना बल्कि ट्राई भी करना उनका शौक होता था। ऐसा करने पर मां से डांट भी पड़ती थी, मगर फिर भी उस किट से दूरी बनाना मुश्किल था।

आजकल के मॉडर्न जमाने में 12-13 वर्ष की लड़कियां ही बेसिक मेकअप करने लगी हैं। कॉलेज शुरू होने तक तो पूरा मेकअप करना सीख जाती हैं। तो फिर शादी तक तो लड़कियां मेकअप एक्सपर्ट बन ही जाती हैं। मगर आप कितनी ही एक्सपर्ट क्यूं ना हो, लेकिन जब अपनी ब्राइडल किट बनाएं तो उसमें सभी जरूरी सामान रखें। चलिए आपको उन 23 चीजों के बारे में जो आपको मेकअप किट में जरूर रखनी हैं। ये सबसे अधिक काम आती हैं। 

1) कंघी/हेयर ब्रश - ये ऐसी चीज है, जो सबसे पहले मेकअप किट में रखनी चाहिए। क्योंकि इसकी कमी से परेशानी हो जाएगी।

2) नेल पेंट - कुछ हलके रंग, कुछ गहरे और अगर ग्लिटर वाले नेल पेंट पसंद हैं तो वो भी रखें। कम से कम 7-8 रखें।

3) नेल पेंट रिमूवर - इसकी आपको काफी जरूरत पड़ेगी। इसके साथ कॉटन बॉल्स भी रखें।

4) फेस प्राइमर - प्राइमर एक ऐसी चीज है, जो आपकी स्किन और मेकअप के बीच एक ब्रिज की तरह काम करती है, ताकि मेकअप जल्दी निकल ना जाए।

5) फाउंडेशन - प्राइमर के ठीक बाद फाउंडेशन लगाया जाता है। यह स्किन को इवन टोन देता है।

6) कंसीलर - फाउंडेशन के बाद चेहरे पर हाइलाइट हो रहे दाग, धब्बे, एक्ने, डार्क सर्कल, इन्हें छिपाने के लिए कंसीलर जरूरी है।

7) BB क्रीम -  जब आप जल्दी में हो और फाउंडेशन-कंसीलर लगाने का टाइम ना हो तो बीबी क्रीम मदद करेगी।

8) फेस पाउडर - मेकअप को सेट करने के लिए फेस पाउडर की जरूरत पड़ती है। इस इपनी स्किन टोन के हिसाब से ही लें।

9) ब्लश - मेकअप किट में कम से कम दो शेड के ब्लश रखें। क्योंकि एक समय के बाद आप एक से बोर हो जाएंगी।

10) ब्रोंजर - चेहरे पर एक खास चमक और आपके चीक्स को और भी उभारने के लिए ब्रोंजर जरूरी है।

11) आई लाइनर - इसके बिना आई मेकअप अधूरा है। आप आंखों पर कुछ और करें या ना करें लेकिन अकेला आई लाइनर ही लुक बदल सकता है।

12) काजल - आई लाइनर से भी ज्यादा जरूरी है, काजल जिसे रोज इस्तेमाल किया जाता है। कम से कम 2 काजल किट में रखें।

13) आई शैडो पैलेट - अगर ड्रेस के साथ मैचिंग आई मेकअप पसंद है तो कलर वाली आई शैडो पैलेट लें नहीं तो न्यूड शेड्स वाली लें।

14) मस्कारा - आंखों को ड्रामेटिक लुक देने के लिए मस्कारा जरूर लगाएं। वाटरप्रूफ मस्कारा लें।

15) लिप बाम - लिपस्टिक से बाम ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी किट में लिप बाम रखें। होंठों की स्किन की केयर के लिए रोजाना इसका इस्तेमाल जरूरी है।

16) लिपस्टिक - लाइट से लेकर डार्क, हर तरह की लिपस्टिक रखें। कोशिश करें सारी मैट हों। 5 से 6 लिपस्टिक रखें।

17) लिप लाइनर - अगर लिपस्टिक लगाने में दिक्कत होती है तो सभी लिपस्टिक के हिसाब से 2 कॉमन कलर के लिप लाइनर रखें।

18) हेयर पिंस, एक्सेसरीज - कलचर, हेयर पिन, टिक-टैक पिन, जूड़ा पिन, इस तरह की इम्पोर्टेन्ट हेयर एक्सेसरीज रख लें।

19) सिन्दूर - सूखा या फिर लिक्विड, जिस तरह का भी आप पसंद करें, वह सिन्दूर रख लें।

20) बिंदी - अलग-अलग साइज़ और डिजाइन के बिंदी के 4-5 पत्ते रख लें। अगर बिंदी लगाना नहीं पसंद फिर भी एक पैकेट रख लें।

यह भी पढ़ें: Summer Makeup Tips: मेकअप करते समय चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, धूप में भी नहीं खराब होगा मेकअप

21) मेकअप रिमूवर - मेकअप निकालने के लिए पानी की बजाय मेकअप रिमूवर इस्तेमाल करने से पूरा मेकअप निकल भी जाता है और त्वचा भी सही रहती है।

22) स्किन केयर प्रोडक्ट्स - सनस्क्रीन, मॉइस्चराइजर, डे क्रीम, नाइट क्रीम, स्किन केयर की ये चीजें जरूर रख लें।

23) मेकअप ब्रश - अगर प्रोफेशनल मेकअप आता हो तो ब्रश का बड़ा सेट लें नहीं तो बेसिक 5-6 ब्रश वाला सेट काफी होगा।

टॅग्स :दिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो