लाइव न्यूज़ :

International Trade Fair 2023: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आयुर्वेद सौंदर्य उत्पादों की धूम, लोग कर रहे खरीदारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2023 18:29 IST

International Trade Fair 2023: चारकोल फेसवास एक ऐसा उत्पाद है जो उत्तर भारत में छाए मौजूदा प्रदूषण के दौर में चेहरे की त्वचा को साफ करता है तथा उसमें चमक प्रदान करता है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में ही नहीं विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहे हैं।कई देशों में इनकी बिक्री होने लगी है।

International Trade Fair 2023: प्रगति मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आयुर्वेद के परंपरागत फार्मूलों एवं जड़ी-बूटियों से निर्मित सौंदर्य उत्पाद विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। हाल नंबर-12 में हालांकि सभी प्रकार के सौंदर्य उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं लेकिन इनमें आयुथवेदा के उत्पाद लोगों को खासतौर पर लुभा रहे हैं। 

यूं तो बाजार में हर्बल सौंदर्य उत्पादों की कमी नहीं है लेकिन कुछ साल पहले आयुथवेदा ने आयुर्वेद में वर्णित फार्मूलों के आधार पर त्वचा, दांतों एवं बालों की देखरेख को लेकर उत्पादों की एक नई श्रंखला लांच की थी। इस श्रंखला में करीब सवा सौ उत्पाद अब तक जारी हो चुके हैं तथा देश में ही नहीं विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहे हैं। कई देशों में इनकी बिक्री होने लगी है।

एमिल-आयुथवेदा के निदेशक डा. संचित शर्मा के अनुसार ये उत्पाद अनूठे, दुष्प्रभाव रहित एवं प्रभावी हैं जिसका फायदा लोगों को मिल रहा है, इसलिए वे इन्हें हाथोंहाथ ले रहे हैं। एक तरफ उत्पाद जहां आयुर्वेद पर आधारित हैं, वहीं लोगों की जरूरतों को भी इसमें ध्यान में रखा गया है।

जैसे चारकोल फेसवास एक ऐसा उत्पाद है जो उत्तर भारत में छाए मौजूदा प्रदूषण के दौर में चेहरे की त्वचा को साफ करता है तथा उसमें चमक प्रदान करता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर जमा तमाम प्रदूषक तत्व निकल जाते हैं। इसमें एक्टिवेटेट चारकोल, फलों के रस तथा अनेक जड़ी-बूटियों को शामिल किया गया है।  

इसी प्रकार फेसवास की गोल्डरेंज भी विशेष आकर्षण का केंद्र है। स्पाकर्लिग गोल्डवास की तीन रेंज हैं जिनमें डे क्रीम, नाइट क्रीम तथा फेस वापस शामिल है। इसमें एलिमेंटल गोल्ड के अलावा केसर मिलाया गया है। इसी प्रकार पपीते से तैयार फेसवास, खडिया, मुल्तानी मिट्टी तथा जड़ी-बूटियों से निर्मित साबुन, आयुर्वेदिक टूथपेस्ट, कुनकुमादी तेल जो चंदन, केसर, मजीठा, तिल आदि से निर्मित है।

शर्मा ने बताया कि इन उत्पादों की खूबी यह है कि यह आयुर्वेद की औषधीय मानदंडों के आधार पर निर्मित हैं। यानी यह सौंदर्य तो बढ़ाते ही हैं तथा कई प्रकार के संक्रमणों से त्वचा का उपचार और बचाव भी करते हैं। इनमें कृत्रिम रंगों एवं खुशबू की जगह प्राकृतिक रूप से जूड़ी-बूटियां डाली गई हैं जो इस कमी को दूर करती हैं।

टॅग्स :दिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो