लाइव न्यूज़ :

धूप से आते ही तुरंत करें ये उपाय, स्किन नहीं पड़ेगी काली

By गुलनीत कौर | Updated: April 26, 2018 12:26 IST

सन टैनिंग ठीक करने के लिए आलू को क्रश कर लें और इसे प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं। कम से कम 20 मिनट के लिए लगा रहने दें।

Open in App

गर्मी के मौसम ने भारत के अमूमन सभी क्षेत्रों में दस्तक दे दी है। त्वचा पर पड़ने वाली धूप की तेज किरणें और दोपहर के समय चलने वाली गर्म हवाएं साफतौर पर बता रही हैं कि गर्मियां आ गई हैं। गर्मियों में सबसे बड़ा चैलेंज होता है अपने पेट की ठंडक को बनाए रखना और दूसरा बड़ा चैलेंज है त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाना। अगर शुरुआती गर्मियों में ही आपकी त्वचा सूरज की तेज किरणों के कारण जल गई है तो आगे बताए जा रहे 4 में से कोई भी एक उपाय को ट्राई करें। स्किन के जलते ही इन उपायों को तुरंत कर लेना चाहिए। बड़े नुकसान से बचा जा सकता है। 

टमाटर

सूरज की किरणों से झुलसी हुई त्वचा को ठीक करने के लिए तुरंत 2 टमाटर पीस लें और उसे चेहरे या जिस भी त्वचा पर सूरज की किरणों का बुरा असर हुआ हो वहां बस लगा लें। रस को सूखने के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। रोजाना टमाटर लगाने से त्वचा की सुंदरता भी बनी रहती है और चेहरे पर ग्लो आता है।

यह भी पढ़ें: 8 स्टेप्स में घर पर करें फेस क्लीन-अप, पार्लर के खर्च से बच जाएंगी आप

नींबू

सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा की ऊपरी परत के स्किन सेल्स को हानि पहुंचाती हैं। अगर ये डेड स्किन सेल्स समय रहते निकाले ना जाएं तो ये धीरे-धीरे त्वचा को काला करने का काम करते हैं। इसलिए सन टैनिंग होते ही नींबू को बीच से काटकर उसे त्वचा पर रगड़ें। कुछ देर रगड़ने के बाद पानी से धो लें। 

आलू

आलू में स्किन को ब्लीच करने के तत्व होते हैं। यह त्वचा के रंग को हल्का करने में मदद करता है। सन टैनिंग ठीक करने के लिए आलू को क्रश कर लें और इसे प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं। कम से कम 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। चाहें तो इसे लगाने से पहले स्किन पर थोड़ा रगड़ भी सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हाथों को सुंदर बनाने के 15 आसान उपाय, आज ही नोट कर लें

कच्चा दूध

केवल कच्चा दूध या इस दूध में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर इसे टैन्ड स्किन पर लगाएं। कम से कम 15 मिनट लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें। कच्चा दूध गहरी हो रही स्किन के रंग को हल्का करेगा और डेड स्किन सेल्स को भी बाहर निकाल देगा। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन