लाइव न्यूज़ :

Lockdown में घर बैठे पाएं अपनी झुर्रियों से छुटकारा, करें ये 5 काम-दिखने लगेंगी फिर से जवां

By मेघना वर्मा | Updated: March 31, 2020 14:34 IST

झुर्रियों को हटाने के लिए बहुत सी महिलाएं पार्लर जाती हैं। मगर इस समय लॉकडाउन की वजह से बहुत सारे ब्यूटी रूटीन में भी दिक्कत आई है।

Open in App
ठळक मुद्देआपके शरीर की तरह आपकी स्किन को भी पोषण की जरूरत होती है।अपनी स्किन को मॉइस्चराइज करना बिल्कुल ना भूलिए।

हर लड़की सुंदर दिखना चाहती है। अपनी स्किन को साफ और ग्लोइंग के साथ रिंकल्स फ्री रखने के लिए क्या कुछ नहीं करती। मगर जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है झुर्रियों की शिकायत बढ़ जाती है। स्किन में लचीलापन या ढीलापन आने लगता है। ऐसे में महिलाओं की खूबसूरती पर बहुत असर पड़ता है। 

इन झुर्रियों को हटाने के लिए बहुत सी महिलाएं पार्लर जाती हैं। मगर इस समय लॉकडाउन की वजह से बहुत सारे ब्यूटी रूटीन में भी दिक्कत आई है। ऐसे में महिलाएं घर बैठे अपनी झुर्रियों से छुटकारा पा सकती हैं। आइए आपको बताते हैं किस तरह आप भी अपनी झुर्रियों को घर बैठे कम कर सकती हैं-

क्लेंजिंग

अपनी स्किन को क्लेंजिंग करके आप अपने स्किन से सारी गंदगी को बाहर कर सकती हैं। इसके लिए आप सोप-फ्री और नॉन-फोमिंग क्लेंजर से चेहरे को साफ करें। फोमिंग फेस वॉश स्किन को रफ बनाता है। इसे हाथ में लेकर चेहरे पर लगाएं और मसाज करें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धोएं और पोंछें।

टोनिंग

टोनर क्लेंजिंग के दौरान खुले हुए रोमछिद्रों को बंद करता है। इससे आपकी स्किन पर कसाव भी होता है। इसलिए अपने रूटीन में टोनिंग जरूर शामिल करें। आप तुलसी, नीम और पुदीना के पत्तों को एक लीटर पानी में उबालें। तब तक उबालें जब तक वो आधा ना हो जाए। बस इसके बाद आप इसे चेहरे पर टोनर के रूप में लगा सकते हैं।

मॉइस्चराइजिंग जरूरी

अपनी स्किन को मॉइस्चराइज करना बिल्कुल ना भूलिए। इससे आपको स्किन सॉफ्ट होगी और उसे नमी मिलेगी। इसके लिए आप कोई भी अच्छा मॉइस्चराइजर क्रीम यूज कर सकती हैं। 

पोषित करें

आपकी स्किन आपकी उम्र के साथ चेंज होती है। आपके शरीर की तरह आपकी स्किन को भी पोषण की जरूरत होती है। इसलिए सप्ताह में एक बार चेहरे पर बादाम के तेल की मसाज जरूर करें।

सुरक्षा करें

स्किन को प्रोटेक्ट करने के लिए सन्सक्रीम लगाना जरूरी है। हां अभी भले ही आप कहीं बाहर ना जा रहे हों लेकिन अगर आप अपने खुले आंगन में या छत पर किसी भी काम से धूप में जा रहे हो तो भी सन्सक्रीम जरूर लगाएं।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन