लाइव न्यूज़ :

मुंहासों, दाग-धब्बों, पेची स्किन को दूर करने के लिए घर पर बनाएं विटामिन-सी सीरम

By गुलनीत कौर | Updated: July 3, 2018 07:32 IST

विटामिन-सी स्किन के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक माना जाता है।

Open in App

स्किन को हेल्दी और खूबसूरत बनाए रखने के लिए विटामिन-सी बहुत जरूरी है। बहुत से ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट हैं जिनमें उपयुक्त मात्रा में विटामिन-सी का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसके अलावा इन बाजारी उत्पादों में केमिकल की भी काफी मात्रा होती है। अगर आप इन केमिकल के असर से बचना चाहती हैं लेकिन साथ ही दमकती त्वचा भी चाहिए तो घर पर ही विटामिन-सी का सीरम बनाएं। यह स्किन को निखारेगा भी और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा। 

विटामिन-सी क्यों?

घर पर ही विटामिन-सी का सीरम बनाने से पहले जान लें इसके स्किन को क्या लाभ होते हैं। विटामिन-सी का इस्तेमाल स्किन को प्रदूषण के बुरे प्रभाव से बचाता है। सूरज की किरणों के कारण स्किन को होने वाले नुकसान से भी रक्षा करता है। यह एक प्रकार के एंटी-ऑक्सीडेंट का काम करता है जिससे स्किन की डैमेज हो चुकी कोशिकाएं रिपेयर की जाती हैं। विटामिन-सी स्किन के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक माना जाता है।

विटामिन-सी सीरम बनाने के लिए सामग्री:

- गुलाब जल (बाजारी या फिर घर पर बना हुआ)- विटामिन-सी पाउडर (इसे एल-अब्सोर्बिक एसिड भी कहा जाता है)- ग्लिसरीन- ड्रॉपर वाली छोटी बोतल

विटामिन-सी सीरम बनाने की विधि:

एक छोटे बाउल में एक चम्मच गुलाब जल डालें और उसमें एक-चौथाई चम्मच विटामिन-सी का पाउडर डालकर मिक्स करें। अब इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन डालें और मिक्स करें। इस पेस्ट को बोतल में डालकर कुछ घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। ठंडा होने पर इसका स्किन पर इस्तेमाल करें और वापस फ्रिज में ही रखें।

मल्टी-विटामिन दवाओं से रहें दूर, इन नेचुरल चीजों का सेवन कर पाएं बराबर रिजल्ट

डाइट में विटामिन-सी

विटामिन-सी के सीरम के साथ अगर आप अपनी रोजाना की डाइट में भी विटामिन-सी को शामिल करेंगी, तो स्किन और भी जल्दी पॉजिटिव रिजल्ट देने लगेगी। संतरा, अंगूर, नींबू, आदि चीजों में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है। रोजाना की डाइट में 70 एमजी विटामिन-सी को शामिल करके आप ब्राइट और ब्यूटीफुल स्किन पा सकती हैं। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन