लाइव न्यूज़ :

उड़द दाल के बने ये 3 फेस पैक देंगे आपको फ्लोलेस स्किन, सदा दिखेंगी जवां-ऐसे करें इस्तेमाल

By मेघना वर्मा | Updated: July 2, 2020 14:33 IST

उड़द दाल आपके चेहेर के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये आपकी स्किन को जवां दिखाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देघर की किचन में पाई जाने वाली उड़द की दाल आपकी स्किन पर कमाल का जादू करती हैं।उड़द की दाल में प्राकृतिक रूप से एंटिसेप्टिक होता है।

खुद को सुंदर और जवां दिखाने के लिए आप कितने ही ब्यूटी रूटीन को फॉलो करती हैं। फेशियल से लेकर ब्लीच तक पर आप अपना हजारों रुपये पार्लर में फूंक देती हैं। मगर क्या आप जानती हैं घरेलू कुछ सामान से भी आप पार्लर जैसा ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। घर पर बनने वाले कुछ ऐसे फेस मास्क हैं जिन्हें चेहरे पर लगाकर आप निखार पा सकती हैं। 

घर की किचन में पाई जाने वाली उड़द की दाल आपकी स्किन पर कमाल का जादू करती हैं। इस दाल का फेसपैक अगर आप अपने फेस पर यूज करती हैं तो आपको फ्लोलेस स्किन मिलती है। उड़द की दाल में प्राकृतिक रूप से एंटिसेप्टिक होता है। ये चेहरे पर बैक्टिरीया को जमान नहीं होने देता। जिस वजह से पिंपल से छुटकारा मिलता है। 

आइए आज आपको उड़द दाल के ऐसे ही फेस मास्क के बारे में बताते हैं जिन्हें आप घर पर बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं-

1. गंदगी से रखता है दूर

आज के पॉल्यूशन वाले समय में फेस पर बहुत ज्यादा गंदगी जम जाती है। उड़द की दाल आपके चेहरे पर जमीं धूल-मिट्टी को दूर करती है और त्वचा के छिद्रों में इन्हें जाने से रोक सकती है। 

ऐसे करें इस्तेमाल

1. आधा कप उड़द की दाल को पूरी रात के लिए पानी में रख दें। सुबह इसका पेस्ट बना लें।2. पेस्ट में 2-2 चम्मच दूध और घी मिला कर तैयार करें। 3. अब इसे अपने चेहरे पर करीब 30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।4. बाद में हल्के गर्म पानी से धो लें।5. अच्छे परिणामों के लिए हफ्ते में तीन बार इस्तेमाल करें।

2. मुहांसे होंगे दूर

ऐसे करें

1. उड़द दाल का पेस्ट बनाएं।2. अब इस पेस्ट में गुलाबजल और ग्लिसरीन मिला कर तैयार करें।3. अब इसमें दो चम्मच बादाम का तेल मिलाएं।4. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर करीब 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।5. ठंडे पानी से धो लें।

3. चेहरे पर लाए निखार

1. एक चौथाई कप उड़द की दाल और 8 से 9 बादाम पूरी रात के लिए पानी में रख दें। 2. सुबह इसका पेस्ट बना लें।3. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर करीब 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।4. ठंडे पानी से धो लें।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन