लाइव न्यूज़ :

ग्लोइंग स्किन और टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल ब्लीच

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 13, 2022 15:41 IST

बाजार में मिलने वाले सभी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में केमिकल की अधिक मात्रा होती है। आप कितना ही सोच समझ कर क्यों ना खरीददारी करें, इन प्रोडक्ट में भारी मात्रा में केमिकल डाले जाते हैं जो स्किन के लिए हानिकारक होते हैं। लंबे समय तक स्किन को सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देआलू को सबसे बढ़िया नेचुरल ब्लीच माना जाता है।टमाटर में विटामिन की भरपूर मात्रा होती है और साथ ही यह आपकी त्वचा के लिए भी अच्छा है।

स्किन का रंग हल्का दिखी, टैनिंग निकाल जाए और चेहरे पर निखार भी आ जाए इसके लिए महिलाएं ब्लीच करवाती हैं। मार्केट में ब्लीच करने के लिए कई सारे प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। इनके इस्तेमाल से कुछ ही मिनटों में चेहरे का रंग निखर जाता है और सूरज की किरणों के कारण हुई सन-टैनिंग भी निकल जाती है। लेकिन इन प्रोडक्ट के साइड इफेक्ट भी होते हैं और साथ ही इनका असर लंबे समय तक नहीं रहता है। 

बाजार में मिलने वाले सभी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में केमिकल की अधिक मात्रा होती है। आप कितना ही सोच समझ कर क्यों ना खरीददारी करें, इन प्रोडक्ट में भारी मात्रा में केमिकल डाले जाते हैं जो स्किन के लिए हानिकारक होते हैं। लंबे समय तक स्किन को सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए। चलिए आज आपको बताते हैं कि आप घर पर रखी चीजों से कैसे ब्लीच कर सकते हैं।

पोटैटो ब्लीच

पोटैटो यानी आलू को सबसे बढ़िया नेचुरल ब्लीच माना जाता है। स्किन टैनिंग से छुटकारा पाने का यह सबसे सरल और असरदार उपाय है।

- इसके लिए सबसे पहले आलू को छीलें और कस लें।

- इसमें गुलाबी जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। ड्राई स्किन वाले इसमें शादा भी मिला सकते हैं। अगर ऑयली स्किन है तो शादा की जगह नींबू मिला लें।

- इस पेस्ट को चेहरे, गर्दन हा हाथों पर भी लगा सकते हैं। उन हिस्सों पर जरूर लगाएं जहां टैनिंग हो रखी हो।

- 20 से 25 मिनट रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

टोमेटो पैक

टमाटर में विटामिन की भरपूर मात्रा होती है और साथ ही यह आपकी त्वचा के लिए भी अच्छा है। सन टैनिंग के साथ मुंहासों से भी छुटकारा दिलाता है टमाटर का फेस पैक।

- सबसे पहले टमाटर को मैश करें और इसके बाद उसके बीज अलग कर दें।

- बीज अलग करने के बाद इसमें एक चम्मच दही मिलाकर मिला लें।

- इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें।

- टमाटर का यह फेस पैक रोजाना लगा सकते हैं।

खीरा

एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है खीरा जिसके इस्तेमाल से स्किन पर होने वाली एलर्जी, संक्रमण और सन टैनिंग से छुटकारा मिलता है।

- खीरा छीलकर उसे कास लें और उसका पानी निचोड़कर अलग निकाल लें।

- अब इस पानी में एलोवेरा जूस मिला लें। अगर स्किन अधिक ड्राई है तो एलोवेरा की जगह शहद मिला सकते हैं।

- इस पेस्ट को अपने चेहरे, गर्दन, पीठ सब जगह हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं।

- 2 मिनट मसाज करने के बाद 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

- खीरा का यह फेस पैक स्किन को लाइट करता है, साथ ही रिलैक्स करने में भी मदद करता है।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन