लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में ड्राई स्किन पर दही लगाने के हैं कई फायदे, जानिए कैसे बनाएं फेस पैक

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 7, 2022 14:41 IST

नमी का स्किन पर ना ठहरना हर मौसम में इसे ड्राई बनाए रखता है। इसलिए अगर आप बेदाग और निखरी त्वचा पाना चाहते हैं तो गर्मियों में दही से बने फेस पैक्स का इस्तेमाल करें।

Open in App
ठळक मुद्देगर्मियों में ड्राई स्किन पर दही लगाने के कई फायदे हैं।दही लगाने से रूखी और बेजान हो चुकी त्वचा फिर से दमकने लगती है।

Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में अक्सर ही लोगों को कई स्किन प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपकी त्वचा ऑयली हो या ड्राई, गर्मी के दिनों में इसे ग्लोइंग और साफ रखने में काफी दिक्कत होती है। हालांकि, फिर भी कुछ लोग ऐसे हैं जिनकी त्वचा गर्मियों में भी ड्राई रहती है। ऐसे लोगों को गर्मियों मौसम में भी अपने दिन की शुरुआत मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करके करनी पड़ती है। हर मौसम में इन्हें अपनी स्किन को नॉर्मल बनाए रखने के लिए कई जतन करने पड़ते हैं। 

ऐसा त्वचा की कोशिकाओं में जरूरत से ज्यादा रूखेपन के कारण होता है। नमी का यहां ना ठहरना हर मौसम में त्वचा को ड्राई बनाए रखता है। इसलिए अगर आप बेदाग और निखरी त्वचा पाना चाहते हैं तो गर्मियों में दही से बने फेस पैक्स का इस्तेमाल करें। वैसे तो पपीता, शहद, केला आदि का फेस मास्क भी ड्राई स्किन को सूट करता है, मगर दही लगाने के अनेक फायदे हैं। हालांकि, इससे पहले जरूरी है कि आप दही लगाने के फायदों के बारे में जान लें:

क्या हैं दही लगाने के फायदे?

सबसे पहला फायदा तो यह ही है कि दही चेहरे में मॉइश्चर को लॉक करके रखता है। जिससे त्वचा से नमी नहीं जाती और वह ड्राई से नार्मल होने लगती है।

दही लगाने से रूखी और बेजान हो चुकी त्वचा फिर से दमकने लगती है। त्वचा में नयेपन का एहसास आता है। यह पहले से जवां लगती है।

दही एक तरह का नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट भी है, जिससे यह त्वचा के गहरे हो रहे रंग को लाइट बनाता है। दाग धब्बों को भी दूर करें में सफल है।

दही लगाने से त्वचा के डेड स्किन सेल्स भी निकल जाते हैं। इनके त्वचा पर जमा होने से एक गहरे रंग की परत बनती है जो त्वचा को काला बनाती है। दही त्वचा के बंद हो गए पोर्स को खोलता है जिससे त्वचा खुलकर सांस लेती है और प्राकृतिक रूप से ग्लो करती है।

इस तरह बनाएं दही फेस पैक

दही फेस पैक बनाने के लिए घर के दही का अगर इस्तेमाल हो तो ज्यादा बेहतर है। बाजारी दही भी लें तो बिना किसी मिलावट और बिना फ्लेवर वाला दही लें। चाहें तो इसे सीधा चेहरे पर लगा लें। नहीं तो इसमें शहद मिक्स करके लगाएं। दही और शहद दोनों मिलकर त्वचा में नमी बनाते हैं। 

टॅग्स :दहीस्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन