लाइव न्यूज़ :

जूओं से छुटकारा पाना हो तो इस एक चीज को मेयोनेज़ में मिलाकर लगाएं

By गुलनीत कौर | Updated: June 22, 2018 09:59 IST

इस पेस्ट को सप्ताह में तीन बार लगा सकते हैं या फिर कम से कम दो बार इसका इस्तेमाल करें।

Open in App

लंबे और घने बाल किसे पसंद नहीं होते हैं, लेकिन अगर इन्हीं बालों में जूं पड़ जाए तो खुशी कम और चिंता ज्यादा होने लगती है। दुनिया के सामने इन बालों को गर्व से लहराने में डर लगता है। बालों में जूं पड़ना एक साधारण बात है, लेकिन इस समस्या से छुटकारा पाना इतना आसान नहीं होता है। बालों में एक बार जूं पड़ जाए और इसे समय रहते अगर निकाला ना जाए तो इनकी तादाद बालों में बढ़ती चली जाती है और फिर जूओं से छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। 

जूओं से छुटकारा पाने का उपाय

बाजार में बालों से जूओं को साफ करने के लिए कई तरह के शैम्पू, ऑइल और अन्य दवाइयां आती हैं। लेकिन अगर आप वाकई जल्द से जल्द जूओं से छुटकारा पाना चाहती हैं तो मेयोनेज़ के इस्तेमाल से इन्हें दूर हटायें। जी हां, सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन कहानी की चीजों में इस्तेमाल होने वाली मेयोनेज़ से आप जुएं दूर भगा सकती हैं।

रोजाना की गई ये 6 गलतियां बालों को बनाती हैं कमजोर

आवश्यक सामग्री

- आधी कटोरी मेयोनेज़- नारियल तेल- शॉवर कैप

लगाने की विधि

सबसे पहले कटोरी में रखी मेयोनेज़ में नारियल तेल की कुछ बूंदें डालें। मेयोनेज़ और नारियल तेल को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को ब्रश या फिर उंगलियों की मदद से ही स्कैल्प और बालों में लगा लें। लगाने के बाद बाल बाँध लें और ऊपर से शॉवर कैप पहन लें। रात भर मेयोनेज़ के इस पेस्ट को बालों में लगा रहने दें।

इस तरह करें वॉश

सुबह उठने पर करीब 15 मिनट तक ठंडी पानी से बालों को वॉश करें। जब मेयोनेज़ पूरी तरह बालों से निकल जाए तो फिर बालों में शैम्पू कर लें ध्यान रहे कि आपका शैम्पू कम केमिकल वाला हो। शैम्पू के बाद बाल सुखा लें। 

मेयोनेज़ पेस्ट के फायदे

इस पेस्ट को सप्ताह में तीन बार लगा सकते हैं या फिर कम से कम दो बार इसका इस्तेमाल करें। मेयोनेज़ के इस पेस्ट से बालों से जुएं भी निकल जायेंगी, बालों का रूखापन कम होगा और आपको सॉफ्ट और सिल्की बाल मिलेंगे। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन