लाइव न्यूज़ :

मुंहासे हट गए लेकिन रह गए हैं दाग तो इस तरह पाएं इनसे छुटकारा

By गुलनीत कौर | Updated: June 15, 2018 13:48 IST

मुंहासों के बाद छूट जाने वाले दाग जब सूरज की किरणों के संपर्क में आते हैं तो उनका रंग और भी गहरा होने लगता है।

Open in App

चेहरे पर होने वाले मुंहासों से छुटकारा पाना वाकई मुश्किल होता है लेकिन इससे भी अधिक कठिन होता है इन मुंहासों द्वारा छोड़े गए दागों को हटाना। कई बार कुछ मुंहासे जाते-जाते त्वचा पर दाग छोड़ जाते हैं। ये दाग चेहरे की रंगत को पूरी तरह से बर्बाद कर देते हैं। अगर आपके चेहरे पर भी मुंहासों के बाद गहरे दाग रह जाते हैं और आप इनसे छुटकारा पाना चाहती हैं तो आगे जानिए क्या करना होगा।

रोजाना लगाएं सनस्क्रीन

मुंहासों के बाद छूट जाने वाले दाग जब सूरज की किरणों के संपर्क में आते हैं तो उनका रंग और भी गहरा होने लगता है। इसलिए धूप में निकलने से पहले हमेशा त्वचा पर सनस्क्रीन लगाकर ही निकलें। 

सही स्किनकेयर प्रोडक्ट चुनें

ऐसे स्किनकेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें जिसमें एएचए (अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड), ग्ल्यकोलिक एसिड और बीएचए (बीटा हाइड्रोक्सी एसिड) हो। यह दाग-धब्बों को कम करने का काम करते हैं, वह भी बिना किसी साइड इफेक्ट के।

विटामिन-सी

मार्किट से विटामिन-सी सीरम लेकर लगाएं या फिर घर पर ही खुद से विटामिन-सी का सीरम बनाएं और इसका रोजाना इस्तेमाल करें। विटामिन-सी में त्वचा को लाइट करने के गुण होते हैं।

दूध जैसी सफेद त्वचा पाने के लिए इस तरह करें दूध का इस्तेमाल, जानिए कुल 5 फायदे

डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लें

अगर आपको खुद से कुछ भी ट्राई करने में हिचक होती है या फिर स्किनकेयर प्रोडक्ट की खास जानकारी नहीं है तो आपको डर्मेटोलॉजिस्ट की मदद लेनी चाहिए। एक अच्छे स्किन एक्सपर्ट से मिलें और उससे अपनी स्किन के बारे में जाने और किन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए और किनका नहीं, यह सब जानकारी लेकर ही इलाज शुरू करें। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन