लाइव न्यूज़ :

काजल लगाते वक्त इन 5 टिप्स को करें फॉलो, मिलेगा परफेक्ट लुक

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 13, 2022 13:44 IST

आजकल तो लड़कियां अलग-अलग स्टाइल में काजल लगाने लगी हैं। इतना ही नहीं, मार्केट में अलग-अलग रंगों के काजल भी आ गए हैं। लेकिन काले रंग के काजल की जगह अभी भी कोई नहीं ले सकता है।

Open in App

काजल लड़कियों की मेकअप किट का सबसे बेसिक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट होता है। इसे अमूमन सभी लड़कियां डेली यूज के लिए लगाती हैं। इसके अलावा किसी भी तरह का फंक्शन या इवेंट हो, काजल के बिना चेहरे का मेकअप अधूरा ही लगता है। काजल आंखों को और सुंदर बनाने में मदद करता है। 

आजकल तो लड़कियां अलग-अलग स्टाइल में काजल लगाने लगी हैं। इतना ही नहीं, मार्केट में अलग-अलग रंगों के काजल भी आ गए हैं। लेकिन काले रंग के काजल की जगह अभी भी कोई नहीं ले सकता है। खैर अगर आप भी काजल का रोजाना इस्तेमाल करती हैं तो हम आपको काजल लगाने से जुड़े कुछ रूल्स बताने जा रहे हैं, जिनका अगर आप ध्यान रखेंगे तो आपकी आंखों को कोई नुकसान नहीं होगा। 

1. सामान्यतः आंखों पर काजल आगे पीछे दोनों चोर पर लगाया जाता है, लेकिन ये गलत तरीका है। काजल को हमेशा अंदर से बाहर की ओर लगाएं। इससे काजल सही भी लगता है और लम्बे समय तक टिकता भी है। 

2. अगर आपको स्मोकी लुक वाला काजल लगाना पसंद है तो इसे लगाने से पहले अपनी आंखें अच्छे-से साफ कर लें। क्योंकि स्मोकी लुक से आंखों के आसपास के घेरे और भी अधिक गेहेरे लगने लगते हैं. 

3. अगर आपकी आंखें छोटी हैं तो मोटे काजल का इस्तेमाल ना करें। इसकी बजाय काजल लगाते समय उसे आंखों के बाहरी कोनों से थोड़ा बाहर खींचें। इससे आंखें थोड़ी बड़ी लगेंगी। 

4. काजल के संदर्भ में एक बात हमेशा ध्यान रखें। जब भी मार्किट से काजल खरीदें हमेशा उसके टेस्टर को पहले अपनी स्किन पर ट्राई करें और फिर ही खरीदें। 

5. सस्ते काजल लेने से बचें। और अगर ब्रांडेड भी ले रही हों तो उसके टेस्टर को पहले ट्राई करना ना भूलें। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल