लाइव न्यूज़ :

बालों को झड़ने, सफेद होने, डैंड्रफ से बचाकर तेजी से बढ़ाने और सुंदर बनाने के 4 सरल उपाय

By उस्मान | Updated: November 23, 2018 14:30 IST

बालों का झड़ना, डैंड्रफ, समय से पहले बालों का सफेद होना, गंजेपन और सिर में जूं होना आजकल सामान्य हो गई हैं। इन समस्याओं से आमतौर पर सभी लोग परेशान रहते हैं। महिलाओं के अलावा पुरुषों को भी इन समस्याओं से दो चार होना पड़ता है।

Open in App

बालों का झड़ना, डैंड्रफ, समय से पहले बालों का सफेद होना, गंजेपन और सिर में जूं होना आजकल सामान्य हो गई हैं। इन समस्याओं से आमतौर पर सभी लोग परेशान रहते हैं। महिलाओं के अलावा पुरुषों को भी इन समस्याओं से दो चार होना पड़ता है। बालों के झड़ने की मुख्य वजह खाना पीना है। इन समस्याओं की सबसे बड़ी वजह खराब लाइफस्टाइल और डाइट है। बेशक बालों से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स बाजार में उपलब्ध हैं लेकिन इनमें मौजूद केमिकल आपको और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनके बजाय घरेलू उपायों का इस्तेमाल करना एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं कैसे- 

1) डैंड्रफ और जूं से छुटकारा पाने के लिए अगर आपके सिर में जूं जो गई है तो आपको इनसे छुटकारा पाने के लिए अपने नारियल तेल में सूखे नीम के पत्ते और कड़ी पत्ते मिक्स करने चाहिए। इसके लिए कढ़ाई में कुछ चम्मच नारियल तेल गर्म करें। इसके बाद इसमें पाउडर डालें और फ्राई कर लें। इसके बाद एक कप नारियल तेल और डालें और उसे ठंडा होने दें। इस तेल से रोजाना रात को सिर की मालिश करें। इसके बाद जूं वाली कंघी से सिर की जूं निकाल दें। इसके बाद सिर को अच्छी तरह धो लें।  

2) बालों को झड़ने से बचाने के लिए अगर आप अपने झड़ते बालों से परेशान हैं, तो आपको मेहंदी में सरसों का तेल डालकर इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए 250 ग्राम तेल को कढ़ाई में गर्म करें और उसमें 60 ग्राम मेहंदी के पत्ते डालें। आंच धीमी कर दें और पत्तों का रंग भूरा होने के बाद आग बंद कर दें। इसे ठंडा होने दें। इसके बाद एक साफ कपड़ा लेकर तेल को छान लें और कांच की बोटल में भर लें। इसे अपने सिर पर रातभर लगाकर रखें और अगली सुबह धो लें। 

3) बालों को बढ़ाने के लिएअगर आपके बाल नहीं बढ़ रहे हैं, तो यह उपाय आपके काम आ सकता है। इसके लिए आपको कैस्टर ऑयल और कोकोनट ऑयल में कॉफी मिक्स कर लें। एक कढ़ाई गर्म करें और उसमें तेल गर्म करके कॉफी पाउडर डालें। इसे धीरे-धीरे 10 मिनट तक हिलाते रहें।  अच्छी तरह गर्म होने के बाद इसे एक तरफ रख दें और ठंडा होने दें। इस मिश्रण को आपको हफ्ते में दो बार बालों में लगाना चाहिए। बेहतर परिणाम के लिए इस उपाय को तीन हफ्तों तक दोहराएं।  

4) बालों को सफेद होने से बचाने के लिए अगर उम्र से पहले आपके बाल सफेद होने लगे हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको आंवला और नारियल तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। सबसे पहले आंवला के कुछ टुकड़ों को सुखा लें। इसके बाद इन्हें पीस लें और 100 एमएल नारियल तेल में मिक्स कर लें। इस मिश्रण को कांच की बोटल में रखें। इस बोटल को रोजाना कम से कम 15 दिनों तक धूप में रखें। इस तेल को रोजाना इस्तेमाल करें। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सहेयर केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स