लाइव न्यूज़ :

प्लीटेड साड़ी स्टाइल करने के लिए इन अभिनेत्रियों से लें इंस्पिरेशन, लगेंगी डिफरेंट

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 17, 2022 18:14 IST

आजकल साड़ियों में भी कई वैरायटी देखने को मिलती है। इस लिस्ट में प्लीटेड साड़ियां भी शामिल हैं क्योंकि इन दिनों ट्रेंड में हैं। कई मशहूर अभिनेत्रियां प्लीटेड साड़ियों में नजर आ चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजब भी ट्रेडिशनल ड्रेसेस की बात होती है तो महिलाओं की सबसे पहली पसंद साड़ी ही होती है।साड़ियां सदाबहार होती हैं, जिन्हें आप किसी भी मौके पर बेझिझक कैरी कर सकती हैं। आजकल साड़ियों में भी कई वैरायटी देखने को मिलती है।

जब भी ट्रेडिशनल ड्रेसेस की बात होती है तो महिलाओं की सबसे पहली पसंद साड़ी ही होती है। दरअसल, साड़ियां सदाबहार होती हैं, जिन्हें आप किसी भी मौके पर बेझिझक कैरी कर सकती हैं। फिलहाल, आजकल साड़ियों में भी कई वैरायटी देखने को मिलती है। इस लिस्ट में प्लीटेड साड़ियां भी शामिल हैं क्योंकि इन दिनों ट्रेंड में हैं। बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियां प्लीटेड साड़ियों में नजर आ चुकी हैं। इसलिए अगर आप किसी डिफरेंट तरह की साड़ी लेने के मूड में हैं तो तो प्लीटेड साड़ी को भी खरीद सकती हैं। 

दीपिका पादुकोण की पीली प्लीटेड साड़ी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर ही अपनी एक्टिंग के साथ स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर भी चर्चा का विषय बनी रहती हैं। उन्हें हाल ही में पीली रंग की प्लीटेड साड़ी में स्पॉट किया जा चुका है। उन्होंने ये साड़ी कौन बनेगा करोड़पति के शो के लिए कैरी की थी। वहीं, एक्ट्रेस को प्लीटेड साड़ी में देखकर फैंस के बीच इसका क्रेज काफी बढ़ गया है। बता दें कि दीपिका पादुकोण ने पेस्टल कलर की प्लीटेड साड़ी के साथ पीले रंग का स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया था।

मौनी रॉय ने कैरी की सिंपल पिंक साड़ी

मशहूर टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय हाल-फिलहाल में शादी के पवित्र बंधन में बंधी हैं। बता दें कि उनके ब्राइडल लुक ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। मगर इस बार एक्ट्रेस सिंपल पिंक प्लीटेड साड़ी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस फोटो में उन्हें बेबी पिंक कलर साड़ी पहने हुए देखा जा सकता है। इस साड़ी के साथ मौनी ने स्ट्राइप ब्लाउज स्टाइल किया है, जो उनके ऊपर काफी अच्छा लग रहा है। मौनी का ब्लाउज व्हाइट और ब्लैक का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है। वहीं ज्वेलरी में मौनी ने ऑक्सिडाइज ज्वेलरी को कैरी किया है। 

अंकिता लोखंडे की मोनोक्रोम प्लीटेड साड़ी

अक्सर ही अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहने वालीं अंकिता लोखंडे एक बार फिर अपने लुक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्हें हाल ही में मोनोक्रोम प्लीटेड साड़ी में स्पॉट किया गया है। इस फोटो में एक्ट्रेस अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। यही नहीं, उन्होंने रेड कलर की मोनोक्रोम प्लीटेड साड़ी कैरी की है, जिसमें वो बेहद लाजवाब लग रही हैं। अंकिता ने साड़ी के साथ स्वीटहार्ट नेकलाइन स्ट्रेपी ब्लाउज कैरी किया है।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणफैशनमौनी रॉयअंकिता लोखण्डेब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल