लाइव न्यूज़ :

मेकअप अप्लाई करने से पहले जान लें इन 5 प्रोडक्ट्स के नुकसान, लिस्ट देख चौंक जाएंगी आप

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 4, 2022 15:40 IST

लड़कियों के ग्रुप में एक न एक लड़की ऐसी होती ही है जो हर पल फुल मेकअप में दिखाई देती है। ऐसी लड़कियों के बैग में आपको मेकअप का सिर्फ बेसिक सामान ही नहीं बल्कि हर प्रोडक्ट देखने को मिलेगा। इन लड़कियों को आप मेकअप करने की शौकीन कह सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलड़कियों के बैग में आपको मेकअप का सिर्फ बेसिक सामान ही नहीं बल्कि हर प्रोडक्ट देखने को मिलेगा।स्किन पर लगाने वाले प्रोडक्ट्स कई बार त्वचा को नुकसान पहुंचाने का काम भी करते हैं।

लड़कियों के ग्रुप में एक न एक लड़की ऐसी होती ही है जो हर पल फुल मेकअप में दिखाई देती है। ऐसी लड़कियों के बैग में आपको मेकअप का सिर्फ बेसिक सामान ही नहीं बल्कि हर प्रोडक्ट देखने को मिलेगा। इन लड़कियों को आप मेकअप करने की शौकीन कह सकते हैं। लेकिन हम यहां मेकअप प्रोडक्ट्स की ऐसी लिस्ट पेश कर रहे हैं जिनका रोजाना इस्तेमाल स्किन को काफी खराब कर सकता है, आपको जानकर हैरानी होगी कि इसमें लोशन जैसी रोजाना की चीजें भी शामिल हैं। ये चीजें भले ही इस्तेमाल करना जरूरी है लेकिन फिर भी स्किन के लिए नुकसानदेह बन जाती हैं। 

लिपस्टिक

बहुत सी लड़कियों को रोजाना लिपस्टिक लगाने की आदत होती है। ऑफिस जाने वाली लड़कियां भले ही लाइट लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हों लेकिन इनमें से भी कुछ को डार्क लिपस्टिक लगाना पसंद होता है। यह एक गलत आदत है। कॉस्मेटिक कंपनियां लिपस्टिक के रंग को गाड़ा करने के लिए उसमें जरूरत से अधिक 'लेड' का प्रयोग करती हैं जो होठों की नमी को छीन उनके प्राकृतिक रंग को डार्क बनाता है। 

लोशन

त्वचा की नमी को बरकरार रखने के लिए लोशन या मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी है लेकिन ख्याल रखें कि आप इसका इस्तेमाल दिन में एक-दो बार ही करें। कुछ लोग दिन में जितनी बार पानी के संपर्क में आते हैं उतनी बार लोशन का इस्तेमाल करते हैं। लोशन में कई तरह के केमिकल होते हैं, इसलिए इसका इस्तेमाल कम करना चाहिए। 

नेल पेंट

नाखूनों को सुंदर और आकर्षित बनाने के लिए लड़कियां नेल पेंट तो लगाती हैं लेकिन इसमें भी उनकी कुछ गलतियां उन्हें बाद में भारी पड़ती हैं। सस्ते नेल पेंट नाखून को कमजोर और पीला बना देते हैं। इसके अलावा एक नेल पेंट को बिना मिटाए उसके ऊपर दोबारा नेल पेंट लगाना एक ऐसी आदत है जो नाखूनों को बेकार कर देती है। 

फाउंडेशन या सीसी क्रीम

फेस अन-इवन ना दिखाई दे इसके लिए कई लड़कियां रोजाना फाउंडेशन या सी सी क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। इन क्रीम में मौजूद केमिकल हानिकारक तो होते ही हैं साथ ही अगर सोने से पहले इसे अच्छे से साफ ना किया जाए तो ये क्रीम चेहरे के रोम-छिद्रों को बंद कर देती है। और फिर चेहरे पर दाग, धब्बे, पिम्पल हो जाना कोई बड़ी बात नहीं। 

ब्लीच

इसमें कोई दो राय नहीं कि ब्लीच में कई तरह के केमिकल होते हैं, इसलिए तो वो चेहरे के रंग को अचानक निखार देती है। ब्लीच का अधिक इस्तेमाल चेहरे के प्राक्रतिक आयल को खत्म कर उसे  बेजान बना सकता है। इसलिए महीने में एक या अधिकतम दो बार ही इसका इस्तेमाल होना चाहिए, इससे अधिक नहीं।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन