लाइव न्यूज़ :

40 प्लस में भी 30 की दिखना हो तो जानिए मलाइका अरोड़ा खान के 10 अमेजिंग ब्यूटी सीक्रेट्स

By गुलनीत कौर | Updated: August 23, 2018 07:41 IST

स्मोकिंग और शराब दोनों से दूर रहना मलाइका की एक ऐसी अच्छी आदत है जिसका पॉजिटिव रिजल्ट हमेशा ही उनकी बॉडी और त्वचा पर देखने को मिलता है। 

Open in App

चल छइयां छइयां, अनारकली डिस्को चली, मुन्नी बदनाम जैसे कितने ही सुपरहिट गानों में अपनी हॉट लुक्स और कातिल अदाओं से सबका दिल जीतने वाली मलाइका अरोड़ा खान का आज 45वां जन्मदिन है। उम्र में हाफ सेंचुरी के इतने करीब आने के बावजूद भी मलाइका के चेहरे या बॉडी पर उनकी उम्र की झलका नहीं दिखाई देती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि मलाइका इंडस्ट्री में खुद से 10 साल छोटी अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं। मलाइका के फैंस उनके परफेक्ट फिगर, ग्लोइंग फेस और फैशन स्टाइल के दीवाने हैं।

40 प्लस उम्र में भी मलाइका खुद को कैसे इतना मेनटेन रखती हैं, आइए जानते हैं मलाइका के ब्यूटी सीक्रेट्स:

1. सुबह उठाते ही मलाइका गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीती हैं। यह पानी उन्हें फिट और टोंड बॉडी के साथ चमकदार त्वचा देता है। इसके बाद ही उनके दिन की शुरुआत होती है।

2. रोजाना त्वचा को मॉइस्चराइज करना और जितना सम्भव हो मेकअप से दूर रहना। यह दोनों ही मलाइका की यंग लूकिंग स्किन के राज हैं।

3. मलाइका की रूटीन में योग जरूर शामिल होता है। वे फ्राइड फूड इग्नोर करती है लेकिन अगर खाना भी पड़ जाए तो कोशिश करती हैं कि वो ऑलिव ऑइल में ही बना हो।

4. मेकअप की बात करें तो इसमें मलाइका को 'मैक' और 'बॉबी ब्राउन' के मेकअप प्रोडक्ट सबसे अधिक पसंद हैं।

5. मलाइका को अपने चेहरे में सबसे अधिक उनकी चीक बोंस पसंद हैं और वे उन पर ब्लुशर इस्तेमाल करना कभी नहीं भूलती हैं।

6. मलाइका 'डायरशो' का मस्कारा इस्तेमाल करती हैं जो उनकी आंखों को परफेक्ट लुक देता है।

ये भी पढ़ें: सचिन पहनते हैं 38 लाख की घड़ी, शाहरुख-ऋतिक की घड़ी का दाम सुन उड़ जाएंगे होश

7. रोजाना तो नहीं, लेकिन मलाइका सप्ताह में 3 बार जिम जरूर जाती हैं। इससे उनकी फिटनेस बरकरार रहती है। 

8. मलाइका की स्किन ऑयली है इसलिए वे हमेशा ऑइल-फ्री कॉस्मेटिक उत्पादों का प्रयोग करती हैं।

9. चेहरे पर अधिक ऑइल जमा ना हो इसके लिए दिन में कई बार चेहरा धोती हैं। इसके लिए वे 'मार्गो' का साबुन इस्तेमाल करती हैं।

10. स्मोकिंग और शराब दोनों से दूर रहना मलाइका की एक ऐसी अच्छी आदत है जिसका पॉजिटिव रिजल्ट हमेशा ही उनकी बॉडी और त्वचा पर देखने को मिलता है। 

टॅग्स :मलाइका अरोराबॉलीवुड अभिनेत्रीबर्थडे स्पेशलब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल